फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi will have the biggest fish market of four divisions, Minister Sanjay Nishad asked for action plan

UP : कौशाम्बी में होगा चार मंडलों का सबसे बड़ा मछली बाजार, मंत्री संजय निषाद ने मांगी कार्ययोजना

Wed, 03 Jan 2024 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 06:07 PM IST
सार

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मंगलवार को डीएम सुजीत कुमार के आवास में एसपी बृजेश श्रीवास्तव, सहायक निदेशक मत्स्य जीसी यादव, प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सुनील कुमार सिंह के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Kaushambi will have the biggest fish market of four divisions, Minister Sanjay Nishad asked for action plan
अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी में चार मंडलों की सबसे बड़ी मछली मंडी होगी। इसकी रूपरेखा को लेकर मत्स्य मंत्री ने डीएम व मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और मंडी के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। भूमि मिलते ही कार्य योजना तैयार कर काम शुरू होगा।

विज्ञापन


मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मंगलवार को डीएम सुजीत कुमार के आवास में एसपी बृजेश श्रीवास्तव, सहायक निदेशक मत्स्य जीसी यादव, प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सुनील कुमार सिंह के साथ बैठक की। बैठक में झांसी, कानपुर, चित्रकूट व प्रयागराज मंडल की सबसे बड़ी व आधुनिक मत्स्य मंडी निर्माण की योजना पर चर्चा हुई। मत्स्य मंत्री ने कहा कि जिले में सब से बड़ी मत्स्य मंडी बनाया जाना है। इसके लिए इन्होंने डीएम से भूमि चिन्हित करने को कहा। साथ ही कार्ययोजना तैयार कर जल्द भेजने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

अब तक की सब से अधुनिक होगी मंडी

प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सुनील कुमार ने बताया कि मंडी अब तक की मंडियों में सब से अधुनिक होगी। इसमें रिटेल व थोक बाजार के साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट, पैकेजिंग यूनिट, टेनिंग सेंटर, डिजिटल लाइब्रेरी होगी। इसके साथ ही यहीं पर एक अधुनिक शाप होगी। यहां से मछली उत्पाद भी लोगों को मिलेेगा।

बड़े पैमाने पर खुलेगे रोजगार के द्वार

मछली मंडी अगर बनकर तैयार हुई तो जिले के बेरोजगारों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। मछली कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा तो मिलेगा ही साथ में ट्रांसपोट्रेशन को भी बढ़ावा मिलेगा। बताते चले कि जिले में बड़े पैमाने पर मछली का उत्पादन होता है। बाजार नहीं मिलने के कारण लोग यहीं की छोटी बाजारों में अपनी मछली बेचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed