फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Two students were grazing goats in uniform, DM noticed and then...

Kaushambi : ड्रेस में बकरी चरा रहे थे दो छात्र, डीएम की नजर पड़ी और फिर...

Sat, 05 Apr 2025 07:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 07:29 PM IST
सार

तहसील में शनिवार सुबह जनसुनवाई करने जा रहे डीएम ने बालीपुर टाटा गांव में ड्रेस पहन कर बकरी चरा रहे छात्र को देख अपनी गाड़ी रोक दी। कार से उतर कर छात्रों से पढ़ाई और स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा, फिर उसे अपनी कार में बिठाकर दोनों छात्रों को बालीपुर टाटा स्कूल स्कूल पहुंचाया।

विज्ञापन
Kaushambi Two students were grazing goats in uniform, DM noticed and then...
स्कूल छोड़कर बकरी चरा रहे बच्चों से बातचीत करते डीएम। - फोटो : संवाद।

विस्तार

तहसील में शनिवार सुबह जनसुनवाई करने जा रहे डीएम ने बालीपुर टाटा गांव में ड्रेस पहन कर बकरी चरा रहे छात्र को देख अपनी गाड़ी रोक दी। कार से उतर कर छात्रों से पढ़ाई और स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा, फिर उसे अपनी कार में बिठाकर दोनों छात्रों को बालीपुर टाटा स्कूल स्कूल पहुंचाया।

विज्ञापन

डीएम ने स्कूल के शिक्षकों से दो बजे लौट कर पंजीकृत छात्रों की संख्या कम पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद पिपरी विद्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

डीएम मधुसूदन हुल्गी शनिवार को मुख्यालय से चायल तहसील में जनसुनवाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बलीपुर टाटा गांव के समीप सड़क किनारे ड्रेस पहन कर छात्र बकरी चराते हुए नजर आ गए। वह कार रोकवा कर बच्चों के पास पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनका नाम राजकुमार पुत्र मसूरियादीन और राजेश कुमार पुत्र महेंद्र कुमार है। उनका नाम बलीपुर टाटा कंपोजिट विद्यालय में लिखा हुआ है। इसके बाद डीएम दोनों छात्रों को लेकर स्कूल पहुंचे।

उन्होंने प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह को जमकर फटकार लगाई। कहा, दो बजे लौटने पर नामांकित छात्रों की सौ प्रतिशत उपस्थिति न पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल न भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

इसके बाद पिपरी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। गैर हाजिर शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा को बीईओ हिना सिद्दीकी से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वहीं, छात्रों की उपस्थिति कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका अंजू सिंह को फटकार लगाई।

उन्होंने अध्यापक को विद्यालय छात्र उपस्थिति रजिस्टर लेकर संपूर्ण समाधान दिवस बुलाया। जहां बीईओ हिना सिद्दीकी और डीसी धर्मराज को प्रत्येक दिन तीन-तीन विद्यालय का निरीक्षण कर हर रोज रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed