फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Traumatic accident of two bike riders after being hit by uncontrollable tractor

कौशाम्बी :  बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Mon, 22 Nov 2021 08:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Traumatic accident of two bike riders after being hit by uncontrollable tractor
हादसा - फोटो : social media

पूरामुफ्ती कोतवाली के टिकरी गांव स्थित चिरैया नाला के पास सोमवार दोपहर बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के बदलेपुर निवासी महेंद्र कुमार (35) की ससुराल पूरामुफ्ती के सफदरगंज टिकरी गांव में है। बताया जा रहा है कि सोमवार को महेंद्र अपने दोस्त कुलदीप कुमार के साथ बाइक से अपनी ससुराल सफदरगंज टिकरी आया था। दोपहर करीब एक बजे दोनों युवक बाइक से टिकरी गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में चिरैया नाला के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जोरदार टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान दोनों युवक ट्रैक्टर ट्राली के पहियों के नीचे आकर कुचल गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख जुटे स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर चालक समेत ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की मनहूस खबर सुन पीड़ित परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी के युवक की महाराष्ट्र में सड़क हादसे में मौत
सैनी बाजार निवासी अबरार का 30 वर्षीय बेटा शानू महाराष्ट्र के पुणे शहर में हीरा बाग के सामने पंचर की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करता था। परिजनों के मुताबिक रोजाना की तरह सोमवार की सुबह भी वह अपनी दुकान में बैठा था। इस दौरान एक बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी साथियों ने फोन कर परिवार वालों को दी। मौत की मनहूस खबर सुन घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए पुणे शहर रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed