{"_id":"61686b98635445329b69edf0","slug":"kaushambi-the-laborer-sleeping-outside-the-house-was-murdered-by-slitting-his-throat-the-villagers-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : घर के बाहर सो रहे मजदूर की गला रेत कर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : घर के बाहर सो रहे मजदूर की गला रेत कर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Thu, 14 Oct 2021 11:10 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Murder
नगर पालिका परिषद भरवारी के आंबेडकर नगर वार्ड (बिसारा) में बुधवार देर रात घर के बाहर सो रहे ईंट भट्ठा मजदूर की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। वह रात को घर के बाहर सो रहा था। सुबह पत्नी ने दरवाजा खोला तो देखा कि पति का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ सिराथू सहित इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, शाम को शव पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ के समझाने पर ग्रामीण मानें।
कोखराज कोतवाली के आंबेडकर नगर मोहल्ला में रहने वाली पूनम देवी ने बताया कि उसका पति देवराज (45) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर चारपाई बिछाकर सो गया। इसके बाद सुबह जब वह घर से बाहर निकली तो देखा कि पति का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा है। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना पर सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देवराज की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेत कर की गई थी। पुलिस ने परिवार व मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ऐसा कुछ ठोस सुराग नहीं दे सका। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। शाम को ग्रामीणों ने शव बिसारा टॉवर के समीप सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
करीब छह बजे तक चले जाम से मंझनपुर, रोही और भरवारी मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। मामले की सूचना पर सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा व कातिलों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे। सीओ के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। सीओ हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। परिजनों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया है।
रात एक बजे लौटी थी बेटी
परिवार के लोगों के अनुसार देवराज के घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर दुर्गा पूजा पंडाल सजा था। बुधवार रात देवराज की 13 वर्षीय बेटी वंदना पंडाल में देवी प्रतिमा देखने गई थी। वंदना के मुताबिक रात एक बजे वह घर लौटी। इस दौरान उसके पिता जिंदा थे। पुलिस ने भी बेटी से बातचीत कर जानकारी जुटाई।
ससुराल में रहता था देवराज
देवराज का एक और भाई है। देवराज परिवार के साथ ससुराल में रहता था। गांव वालों के मुताबिक देवराज यहां अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ अकेला रहता था। उसका किसी से कोई लेना-देना नहीं था। रात दिन कमाना और घर आकर खा-पीकर सो जाना। यही उसकी दिनचर्या थी।
इनका कहना
घटना के बाबत परिवार के लोग कुछ बोलने के स्थिति में नहीं है। बड़ी बेटी का कहना है कि रात एक बजे जब वह पूजा पंडाल से लौटी तो पिता जिंदा थे। फिलहाल, कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। - योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, सीओ सिराथू