फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi : Some more new blocks will be built in the district, Deputy CM Keshav gave instructions to prepare the proposal

kaushambi :  जिले में बनेंगे कुछ और नए ब्लॉक, डिप्टी सीएम केशव ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Sun, 26 Jun 2022 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 10:39 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मॉ शीतला देवी अतिथिगृह में अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि ट्रांसफर पॉलिसी के तहत लेखपाल समेत अन्य सभी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानांतरण एवं पटल परिवर्तन किया जाए।

विज्ञापन
kaushambi : Some more new blocks will be built in the district, Deputy CM Keshav gave instructions to prepare the proposal
Kaushambi : कार्यक्रम का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी जिले में कुछ और नए ब्लॉकों का गठन होगा। इसके लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि विकास कार्य, कानून व्यवस्था एवं जन शिकायतों का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने विशेष अभियान चलाकर चकरोडों से अवैध कब्जे व अतिक्रण हटाने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन

 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मॉ शीतला देवी अतिथिगृह में अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि ट्रांसफर पॉलिसी के तहत लेखपाल समेत अन्य सभी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानांतरण एवं पटल परिवर्तन किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सभी पात्रों को आवास की सुविधा दें।

विज्ञापन

 

 

सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के देयकों का समय से भुगतान हो। चारागाह की भूमि पर हुए अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटवाएं, ताकि गोवंशों को हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था हो सके। जनपद में बैंकिंग सखी, मनरेगा में महिला मेठ एवं विद्युत सखी की और संख्या बढ़ाकर इन्हें प्रोत्साहित करें। कहा कि नैनो यूरिया के छिड़काव की व्यवस्था के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ड्रोन खरीदने की व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासकों द्वारा कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने एक्सईएन जल निगम को हर घर नल योजना के तहत तेजी से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। ट्रामा सेन्टर में मैन पॉवर उपलब्ध कराने एवं जनपद में यूपीएसआईडीसी का कार्यालय खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम सुजीत कुमार, एसपी हेमराज मीना, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी के साथ सभी विभागों के अफसर एवं  जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

kaushambi : Some more new blocks will be built in the district, Deputy CM Keshav gave instructions to prepare the proposal
कौशाम्बी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्राशन कराते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

देश की मोदी और सूबे की योगी सरकार गरीबों के लिए समर्पित : केशव

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। कहा कि देश-प्रदेश के मुखिया गरीब परिवार में पले हैं। इसलिए ये दोनों  गरीबों का दर्द समझते हैं। मोदी और योगी की सरकार गरीबों के लिए समर्पित हैं। उप मुख्यमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल में रविवार को दूसरी बार गृहनगर सिराथू के दौरे पर आए थे।


यहां सयांरा स्थित सर्किट हाउस में आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टूलकिट एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों केे योजनाओं से संबंधित स्टालों को देखा। इसके साथ ही लाभार्थियों को ई-रिक्शा का वितरण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 100 एवं (शहरी) के 50 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के 50 लाभार्थियों को आवास की चाभी वितरित की।


इसी प्रकार माटीकला टूलकिट वितरण के 10 लाभार्थियों को विद्युत चाक, पीएमईजीपी योजना के लाभार्थियों को चेक एवं ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति के 32 बेरोजगार युवक, युवतियों को टेलरिंग शॉप योजना के तहत सिलाई मशीन, अनुसूचित जाति सब प्लॉन स्वरोजगार योजना के तहत स्वयं की भूमि पर दुकान निर्माण के लिए तीन लाभार्थियां को ऋण स्वीकृत प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के लाभार्थियों को चेक, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 10 लाभार्थियाें को प्रमाणपत्र, ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत 10 लाभार्थियां को प्रमाणपत्र सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed