{"_id":"223d1e7f66a4b172098bd180a20ef23b","slug":"kaushambi-news-hindi-news-438","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरहर के खेत में उठा ले गए युवती को गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरहर के खेत में उठा ले गए युवती को गैंगरेप की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल इलाके की एक युवती के साथ बुधवार को दिनदहाड़े पड़ोसी युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। खेत की ओर गई युवती को गांव के तीन युवकों ने दबोच लिया था। चीखें सुनकर गांववालों के दौड़ने पर युवक धमकियां देते हुए भाग निकले। मामले में पुलिस ने गांव के रहने वाले तीन युवकाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार की दोपहर करीब एक बजे खेत की ओर गई थी।
उसे अकेले खेत की ओर जाते देख गांव के तीन युवक पीछे-पीछे पहुंचे। इन युवकों ने उसे दबोचा और अरहर के खेत में उठा ले गए। युवती के साथ तीनों युवकों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। दरिंदों के चंगुल से खुद को छुड़ाने की कोशिश करते हुए युवती चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी चीखें सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। गांववालों को आता देख तीनों युवक युवती को किसी के भी सामने जुबान खोलने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। युवकों के चंगुल से छूटी युवती अस्त-व्यस्त कपड़ों में सिसकते हुए घर पहुंची।
उसकी हालत देख घरवाले सन्न रह गए। युवती ने पड़ोसी युवकों की सारी करतूत घरवालों को बताई। घटना सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। युवती को लेकर उसकी मां सरायअकिल थाने गई और नामजद तहरीर पुलिस को दी। सरायअकिल पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दुराचार करने की कोशिश की एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच के साथ नामजद युवकाें की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना से युवती और उसके परिवार के लोग सहमे हैं।