{"_id":"383d9cfeb6ae0dac073e9af1bd35b16b","slug":"kaushambi-news-hindi-news-437","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिली लापता बालिका की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिली लापता बालिका की लाश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्धदशा में 4 दिनों से लापता डेढ़ावल गांव की 9 वर्षीय बालिका की लाश कुएं में उतराई मिली। कुएं से उठती दुर्गन्ध से गांववालों को घटना की जानकारी हुई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांववाले घटना से स्तब्ध है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकालकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों के मुताबिक डांट से क्षुब्ध होकर बालिका ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की है। पुलिस भी फौरी तौर पर घटना को आत्महत्या ही मान रही है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के डेढ़ावल गड़रियन का डेरा गांव निवासी गोलीदीन मजदूर है। उसके तीन बेटियां और एक लड़का है। उसकी दूसरे नंबर की बेटी रामरति (9) चौथी क्लास की छात्रा थी। वह 28 दिसंबर की शाम से संदिग्धदशा में गायब थी। बेटी के अचानक गायब होने से परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन गुमशुदगी की कोई तहरीर थाने में नहीं दी थी। बृहस्पतिवार की शाम चरवाहे गांव के बाहर जानवर चरा रहे थे। तभी उन्हें खेत के समीप स्थित एक पुराने कुएं से दुर्गन्ध उठती महसूस हुई।
चरवाहों ने कुएं में झांककर देखा, तो शव उतराया हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जुट गई। कपड़े देख गोलीदीन ने शव को चार दिन से लापता बेटी रामरति के होने की आशंका जाहिर की। कुएं में बालिका का शव उतराने की खबर लगते ही मौके पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, तो लाश रामरति की निकली।
विज्ञापन
लाश देखते ही गोलीदीन, उसकी पत्नी और भाई-बहन रोने लगे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोलीदीन ने बताया कि 28 दिसंबर को उसने रामरति को काम नहीं करने पर डांटा था। इसके बाद वह गुस्से में गांव की ओर चली गई थी। देर तक उसके घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक गुस्से में आकर उसने कुएं में कूदकर जान दी है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि फौरी तौर पर मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी। आगे वैसी ही कार्रवाई की जाएगी।