{"_id":"a0c7fe55a316aa71e675ff6538a92ea4","slug":"kaushambi-news-hindi-news-419","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती समेत दो ट्रेन से कटकर मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती समेत दो ट्रेन से कटकर मरे
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के कोखराज और चरवा इलाके में रविवार को ट्रेन के सामने छलांग लगाकर एक विवाहिता और एक अधेड़ ने जान दे दी। युवती और अधेड़ ने यह आत्मघाती कदम घरेलू कलह से तंग आकर उठाया है। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां गांव की रहने वाली मालती देवी (30) पत्नी सुभाष कुमार रविवार की सुबह घर सेे खेत की ओर जाने के लिए निकली थी। इस दौरान उसने गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन पर कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे विवाहिता के चीथड़े उड़ गए। युवती के ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ के साथ रोते-बिलखते परिवार के लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने आकर घटना की छानबीन की। परिजनों और गांववालों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों का कहना है कि युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। जबकि गांव में घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। इसी तरह चरवा थाना क्षेत्र के बिरौली गांव का रहने वाला अमर सिंह (50) पुत्र राम स्वरूप भी ट्रेन से कट गया। बताया जाता है कि अमर सिंह घर से मूरतगंज बाजार के लिए निकला था। अपराह्न उसकी क्षति-विछत लाश मरधरा रेलवे क्रासिंग के समीप मिली। चर्चा है कि अधेड़ ने घरेलू कलह से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।