फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

बांध बनाकर बालू माफिया ने रोकी यमुना की धारा

Sun, 27 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 27 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
पभोषा घाट पर यमुना में रास्ता बनाने के लिए खनन माफिया ने बांध बना डाला। इसी रास्ते से वे रोजाना बालू का अवैध खनन में जुटे हैं। बालू माफिया की इस कारस्तानी की शिकायत ग्रामीणों ने अफसरों से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को एसडीएम और खनन अधिकारी फोर्स के साथ पभोषा घाट पहुंचे। नदी में एक धारा रोककर बांध बना देख अफसर सन्न रह गए। एसडीएम ने जेसीबी मंगाकर बांध तुड़वाकर रास्ता नष्ट कराया।
विज्ञापन


कौशाम्बी में यमुना के करीब 40 घाटों पर खनन होता है। पट्टा के अलावा भी कई घाटों पर अवैध खनन कराया जाता है। बालू माफिया नदी में बांध और रास्ता बनाकर बालू की अवैध निकासी कराते हैं। बालू माफिया की दबगंई का ये नजारा रविवार को पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा घाट पर देखने को मिला। ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को एसडीएम मंझनपुर, खनन अधिकारी फोर्स लेकर पभोषा घाट पहुंचे। जहां बालू खनन और ढुलाई के लिए माफिया ने मिट्टी डालकर नदी की एक धारा रोककर रास्ता बना लिया था।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने बताया कि नदी में बने इस बांध से रोजाना अवैध खनन कर बालू की ढुलाई की जा रही है। घाट का मंजर देखकर अफसर भी सन्न रह गए। एसडीएम ने तत्काल जेसीबी मंगाई और नदी में बने बांध को तुड़वाया। खनन अधिकारी डॉ.विजय मौर्य का कहना है वह एसडीएम के साथ घाट पर गए थे। नदी में बांध बना था, जिसे तुड़वा दिया गया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। खनन माफिया बालू के अवैध खनन के साथ ही कौशाम्बी की ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व से भी खेल रहे हैं। तभी तो ऐतिहासिक प्रभाषगिरि पर्वत को जेसीबी से तोड़कर माफिया ने बालू खनन के लिए नदी में बांध बनाकर रास्ता तैयार करा लिया। इसका गांववालों में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों का कहना है कि इलाकाई पुलिस से कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन पुलिसवाले खामोश बने रहते हैं।


 जिले में यमुना घाटों से हो रहे बालू के अवैध खनन में सिंडीकेट भी सक्रिय हो चुका है। चर्चा है कि विभागीय अफसरों से सांठ-गांठ करके सिंडीकेट के गुर्गे घाटों पर रवन्ना बेंच रहे है। प्रति घाट दो से तीन लाख रुपये का रवन्ना बेंचा जा रहा है। हालांकि इस बावत अफसर पूरी तरह से खामोशी अख्तियार किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed