फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

सड़क हादसे में मासूम की मौत

Fri, 25 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 25 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
 मोहब्बतपुर पइंसा इलाके में शुक्रवार की शाम कार की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मासूम तीन दिन पहले मां के साथ ननिहाल आया था। बाजार जाते समय तेज रफ्तार कार ने उसकी जान ले ली। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अदमापुर (उदहिन खुर्द) गांव निवासी विन्देश्वरी प्रसाद की शादी बदबदापुर (अनेठा) गांव की रहने वाली शांति देवी से हुई है। तीन दिन पहले शांति देवी अपने 8 साल के बेटे अभिषेक के साथ मायके आई थी। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे अभिषेक बिस्किट खरीदने के लिए अकेले ही अनेठा बाजार जा रहा था। जैसे ही वह गांव से निकलकर सिराथू-धाता मार्ग पार करने लगा। तभी वह सिराथू की ओर से आई तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार की टक्कर लगने से वह गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार उसे रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन


 इससे अभिषेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ बच्चे की लाश सड़क पर देख आसपास रहे लोग दौड़े। बच्चे की लाश देखकर लोगों के होश उड़ गए। चीखते-चिल्लाते गांववालों ने कार और उसके सवार लोगों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन हादसे के बाद कार समेत चालक भाग निकला। उधर, हादसे में बच्चे की मौत की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के साथ रोते-बिलखते ननिहाल के लोग भी भागकर आए। सूचना पर पइंसा पुलिस भी आई। छानबीन करने के बाद पुलिस ने अज्ञात कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed