{"_id":"cc431a47000a64a6f26e06c461111e53","slug":"kaushambi-news-hindi-news-408","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में कम से कम 10 घंटे रहे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में कम से कम 10 घंटे रहे बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे से जूझ रहे किसानों पर मेहरबानी दिखाते हुए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कौशाम्बी में कम से कम 10 घंटे अनिवार्य रूप से बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया है। आलम चंद्र स्कूल में अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने नहरों में टेल तक पानी, खराब पड़े राजकीय नलकूपों को दुरुस्त कराने के अलावा आवास, शौचालय, पेयजल, पेंशन आदि योजनाओं की प्रगति खंगाली। अफसरों को सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को अनिवार्य रूप से दिलाने की हिदायत दी।
शासन के मुख्य सचिव आलोक रंजन बृहस्पतिवार को मूरतगंज ब्लाक के आलमचंद्र गांव में स्थित एक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने अफसरों के साथ बैठक करके यहां के विकास कार्यों की हकीकत खंगाली। जनपद में मौसम की मार से कराह रहे किसानों की एक-एक समस्या के समाधान की बात कही। गांवों में कम से कम 10 घंटे बिजली आपूर्ति, नहरों में टेल तक पानी, खराब पड़े राजकीय नलकूपों को 24 घंटे में और जले हुए ट्रांसफार्मरों को 72 घंटे के भीतर दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। डीएम और सीडीओ को बिजली आपूर्ति की मानीटरिंग करते रहने का भी हुक्म दिया।
इस दौरान उन्होंने वर्ष 2014-15 में चयनित लोहिया गांवों के विकास कार्यों की भी जानकारी ली। वर्ष 2012-13, 2013-14 के चयनित लोहिया गांवों में विकास कार्य की समीक्षा की। आवास, शौचालय, पेयजल, बिजली आपूर्ति, पेंशन, तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों के निस्तारण को खंगाला। डीपीआरओ को योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ग्रामीणों को शौचालयों के इस्तेमाल के लिए जागरूक बनाने के लिए कार्यक्रम संचालित कराने की बात कही। इस मौके पर मंडलायुक्त राजन शुक्ल, आईजी बीबी शर्मा, डीआईजी भगवान स्वरूप, जिला जज उमेश कुमार, डीएम इलाहाबाद संजय कुमार, डीएम कौशाम्बी अनिल कुमार सिंह, एसपी डॉ.के एजिलरसन, सीडीओ डॉ.अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।