{"_id":"838a1504a2869fed4f83a5685648c3ff","slug":"kaushambi-news-hindi-news-342","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमालपुर में मतपेटी लूटने को लेकर भीषण बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमालपुर में मतपेटी लूटने को लेकर भीषण बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कौशाम्बी के कमालपुर बूथ पर मतदान के खत्म होते ही दबंगों ने मतपेटिका लूटने का प्रयास किया। केंद्र से जैसे ही मतपेटिका लेकर कर्मी बाहर निकले। एक प्रत्याशी और उसके दर्जनों समर्थक फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस और मतदान कर्मियों से भिड़ गए। मारपीट करते हुए उपद्रवियों ने मतपेटिका छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उपद्रवियों ने पोलिंग पार्टी पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मतपेटी लुटने से बचाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की, तो जवाब में उपद्रवी भी गोलियां दागने लगे। इसके बाद तो घंटेभर तक दोनों तरफ से करीब 50 राउंड से भी ज्यादा गोलियां दागी गई। भारी फोर्स के साथ मौके पर डीएम, एसपी के पहुंचने के बाद हालात सामान्य हुआ।
सैनी कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा कमालपुर में शनिवार को प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। सकुशल मतदान संपन्न हो गया। शाम करीब 4.45 बजे पीठासीन अधिकारी राम अभिलाष मिश्र ड्यूटी पर रहे अन्य मतदानकर्मियों के साथ बैलेट बाक्स लेकर ट्रक में बैठने को जैसे ही बूथ से बाहर निकले। बताया जाता है कि दर्जनोें लोगों के साथ प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने आकर उन्हें रोक लिया। फर्जी वोटिंंग का आरोप लगाते हुए इन लोगों ने बैलेट बाक्स छीनने की कोशिश की। पीठासीन अधिकारी ने मतपेटिका छीनने का विरोध किया तो दबंग और उसके समर्थकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
इसकी सूचना लगते ही देवीगज चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र सिपाहियों के साथ पहुंचे, तो उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हमले से सकते में आए पुलिस कर्मियाेें ने जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से भड़के उपद्रवियों ने पहले तो नारेबाजी करते हुए कमालपुर-सैनी मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। ये लोग जहां मतदानकर्मी और पुलिसवालों को वहां से जाने नहीं दे रहे थे। वहीं गांव से कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर दी। इससे इलाकेभर में सनसनी मच गई। सूचना पर डीएम, अनिल कुमार, एसपी डॉ. के एजिलरसन और कंथुआ बूथ पर मौजूद एएसपी ओपी पांडेय भी भारी फोर्स के साथ पहुंच गए। अफसरों के साथ आई फोर्स ने लाठी लेकर उपद्रवियों को खदेड़ा। इसके बाद मतपेटिका लेकर मतदानकर्मी उसे जमा कराने के लिए निकल सके।