{"_id":"3fc79c619fc9157dea716b6e1481b686","slug":"kaushambi-news-hindi-news-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में बंधक है दोआबा का मेठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में बंधक है दोआबा का मेठ
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठों में मजदूरों को ले जाने वाले दोआबा के एक मेठ को मैनपुरी में भट्ठा मालिक ने बंधक बना लिया है। वहां अज्ञात स्थान पर कैद कर उसे यातनाएं दी जा रही हैं। मेठ ने इसकी जानकारी फोन से पत्नी को दी है। बुधवार को उसकी पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
करारी थाना क्षेत्र के सनई गांव की संवरिया ने बताया कि उसका पति लल्लू ईंट भट्ठों पर मजदूरों को ले जानेे का काम करता था। मैनपुरी के दो ईंट भट्ठों में उसने दर्जनों मजदूरों से काम कराया है। साथ में खुद भी मजदूरी की है। सभी श्रमिकों की तीन लाख रुपये से ज्यादा मजदूरी बाकी है। इसे देने में भट्ठा मालिक आनाकानी कर रहे हैं। महिला की मानें तो दो अगस्त को भट्ठा मालिकों ने रुपये देने के लिए उसके पति को मैनपुरी बुलाया था।
आरोप है कि वहां जाने के बाद उसेे भट्ठा मालिकों ने बंधक बना लिया। नौ अगस्त को मेठ ने फोन कर पत्नी को बताया कि किसी अज्ञात जगह पर कैदकर उसकी पिटाई की जा रही है। इससे उसे काफी चोट भी लगी है। मेठ को बंधक बनाए जाने की जानकारी होने के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। अब परिजनों से मेठ का सम्पर्क भी नहीं हो पा रहा है। मामले में पुलिस अधीक्षक एसए पंकज ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।