फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

जहरीले कीड़े के काटने से किशोर की मौत

Wed, 26 Aug 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 26 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
पइंसा थाना क्षेत्र के कलुआपुर गांव निवासी गया प्रसाद का 11 वर्षीय बेटा सत्यम रायबरेली में किसी रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार को उसके दादी की तेरहवीं थी। कार्यक्रम में शामिल होने सत्यम भी आया था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह वह खेतों की ओर गया था। वहां उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर चिकित्सकों के साथ ही झाड़-फूंक करने वालों के भी पास गए। पर, किसी के इलाज से कोई आराम नहीं मिला। दोपहर को घर वाले किशोर को इलाहाबाद ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले की उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। उसे किस कीड़े ने काटा, इस बारे में भी कोई कुछ साफ नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed