फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

आशाएं स्वास्थ्य विभाग का अभिन्न अंग : सीडीओ

Sun, 23 Aug 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 23 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
आशा बहुएं स्वास्थ्य महकमे की अभिन्न अंग हैं। आशाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। इनके बगैर स्वस्थ समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह बातें सीडीओ डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने रविवार को ओसा मंडी में आयोजित जिलास्तरीय आशा सम्मेलन में कहीं। बता दें कि ओसा स्थित नवीन मंडी में रविवार को जिलास्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सीडीओ डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने दीप जलाकर की। उन्होंने कहाकि आशा कार्यकत्रियां टीकाकरण आदि कार्य निष्ठा के साथ करें। इन कामों में उन्होंने मनमानी की तो स्वस्थ समाज का सपना कभी साकार नहीं होगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार मिश्र ने भी आशाओं को ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी। कहाकि किसी कार्यकत्री को अपना काम करने में यदि किसी तरह की कोई दिक्कत आती है तो वे इसकी शिकायत करें। हर समस्या को गंभीरता से लेकर उसका समाधान किया जाएगा। वादा किया कि अच्छा कार्य करने वाली आशा बहुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। चेताया कि लापरवाही करने पर कार्रवाई भी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आशाओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिन्हा समेत तमाम चिकित्सक और सभी ब्लाकों की आशा बहुएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed