{"_id":"dab22991893ee39cebdf3f1f3ad7ec1d","slug":"kaushambi-news-hindi-news-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन के बाद जूठे हाथ घर लौट रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन के बाद जूठे हाथ घर लौट रहे नौनिहाल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
नेवादा ब्लाक के गोविंदपुर दरहा गांव के प्राथमिक स्कूल के बच्चे मध्यान्ह भोजन के बाद जूठे हाथ घर लौटने को मजबूर है। स्कूल में लगा हैंडपंप छह महीने से ध्वस्त पड़ा है। शिक्षकों और अभिभावकों की शिकायत के बाद भी हैंडपंप का रिबोर नहीं कराया जा सका। जिसे लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है।
जल निगम और शिक्षा विभाग के अफसरों की अनदेखी का खामियाजा ग्रामीणों के साथ नौनिहालों को भुगतना पड़ रहा है। नेवादा ब्लाक के गोविंदपुर दरहा गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में लगा हैंडपंप छह महीने से पानी नहीं उगल रहा है। ऐसे में दोपहर के भोजन के बच्चों को घर तक की दौड़ लगानी पड़ती है। स्कूल के हैंडपंप की मरम्मत के लिए कई बार ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान से भी कहा।
इसके बाद भी खराब पड़े हैंडपंप को ठीक नहीं कराया जा रहा है। प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बताया विभागीय अफसरों के साथ जल निगम को कई बार पत्राचार किया जा चुका है। साथ ही ग्राम प्रधान को भी हैंडपंप खराब होने के बाद अवगत करा दिया गया है। मामले में ग्राम प्रधान का कहना है कि बस्ती के साथ स्कूल के हैंडपंप के रिबोर के लिए सूची ब्लाक और जल निगम विभाग को भेजी जा चुकी है। उनके पास रिबोर का कोई मद नहीं है। उधर स्कूल का हैंडपंप ठीक नहीं कराए जाने से शिक्षकों के साथ स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश है।