फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

दीवार ढही, मलबे में दबी मां-बेटी, गंभीर

Wed, 19 Aug 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 19 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिराथू तहसील क्षेत्र के लोधनकापुरवा धुमाई गांव में बुधवार सुबह एक कच्चा मकान जमींदोज हो गया। बरामदे में सो रही मां-बेटी मलबे में दब गईं। हादसा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह मलबा हटाते हुए मां-बेटी को बाहर निकाला और  नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के लोधनकापुरवा धुमाई गांव निवासी मानिकचंद्र मजदूर है। बताया कि मंगलवार की रात उसकी पत्नी भानमती (50), बेटी सबीना (16) बरामदे में सो रही थी। बुधवार की भोर बरामदे की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर जमीदोज हो गई। हादसा देख घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन लोगों ने मलबे में दबी मां-बेटी को बाहर निकालते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर हादसे के बाद से परिजनों का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed