{"_id":"167ff79040ed6e13a98f14a245ce2988","slug":"kaushambi-news-hindi-news-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिकस्थल के जरिए व्यापारी का घर कब्जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिकस्थल के जरिए व्यापारी का घर कब्जाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 16 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत अजुहा के नेहरूनगर मोहल्ले में कतिपय दबंग एक परिवार के घर से निकलने का रास्ता बंद करने में जुटे हैं। इससे भुक्तभोगी परिवार बेहद सहमा है। रास्ता बंद करने के लिए नियम कानून ताक पर रख एक छोटे से धार्मिक स्थल को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण पर एसडीएम के रोक लगाने का आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक को भेजे गए शिकायती पत्र में नेहरूनगर के दुलीचंद्र साहू का कहना है कि उनके घर के सामने एक पुराना कुंआ और एक छोटा सा मंदिर है। उन्होंने इस भूमिधरी जमीन का बैनामा लिया है। मगर मोहल्ले के कतिपय दबंग उसके घर पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं। उसके आने-जाने के रास्ते पर कुंआ और मंदिर को ढाल बना नया निर्माण करा रहे हैं। उनका मकसद परिवार के आने-जाने का रास्ता बंद कर घर पर कब्जा करना है। इस मामले मेें पीड़ित पक्ष ने एसडीएम सिराथू लालजी मिश्र से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। उन्होंने धार्मिक स्थल के नए निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक भी लगा दी। इसके बावजूद निर्माण जारी है।
शातिर दिमाग विपक्षी अवकाश के दिन काम लगवा देते हैं। अजुहा चौकी पुलिस की मौन सहमति से नागरिकों में आक्रोश है। पीड़ित दुलीचंद्र का कहना है कि विपक्षी उसे लगातार धमकी दे रहे हैं कि परिवार की खुशहाली चाहते हो तो घर का मोह छोड़ कहीं बाहर चले जाओ, नहीं बर्बादी के लिए तैयार रहो। एसडीएम का कहना है कि मामला संज्ञान में है। किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होगी ।