{"_id":"6a2f90e1606dd908170c7711","slug":"kaushambi-news-brick-kiln-worker-found-hanging-from-a-tree-wedding-was-scheduled-for-july-8-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भट्ठा मजदूर की लाश पेड़ से लटकती मिली, आठ जुलाई को होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भट्ठा मजदूर की लाश पेड़ से लटकती मिली, आठ जुलाई को होनी थी शादी
Mon, 15 Jun 2026 11:12 AM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:12 AM IST
सार
धनपरा गांव के एक युवक की सोमवार की सुबह गांव से बाहर दो किलोमीटर दूर एक आम के पेड़ पर लटकती लाश मिली है। युवक की लाश मिलने की सूचना पर आसपास गांव के काफी लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
बुधराम पासी। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
धनपरा गांव के एक युवक की सोमवार की सुबह गांव से बाहर दो किलोमीटर दूर एक आम के पेड़ पर लटकती लाश मिली है। युवक की लाश मिलने की सूचना पर आसपास गांव के काफी लोग पहुंच गए। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
धनपरा गांव के धर्मबीर पासी प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र के एक भट्टे पर अपने छोटे बेटे मेघनाद के साथ मजदूरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा बुधराम (25) बिहार में एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधराम की तीन जुलाई को तिलक और आठ जुलाई को बरई बंधवा में शादी होनी थी। दो दिन पहले वह बिहार के भट्ठा से घर आया था। रविवार की रात वह बिना बताए घर से निकला था। सोमवार की सुबह उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर बंधवा-एकौरा गांव के बीच एक आम के पेड़ पर बुधराम की फांसी पर लटकती लाश मिली।
विज्ञापन
पेड़ पर लाश मिलने की सूचना पर आसपास गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर बुधराम की मां गीता देवी, बहन सुषमा और विमला रोते बिलखते मौके पर पहुंची। बुधराम के पिता और भाई भी भट्ठा से चल दिए हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन