{"_id":"62b3563df9e0564f42188145","slug":"kaushambi-married-woman-killed-herself-by-consuming-poison-just-for-the-sake-of-one-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : महज एक हजार की खातिर विवाहिता ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : महज एक हजार की खातिर विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
Wed, 22 Jun 2022 11:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:19 PM IST
सार
देवरी गांव का राम प्रसाद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी विनीता (40) बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार को रामप्रसाद ने घरेलू खर्च के लिए बड़े भाई के खाते में पांच हजार रुपये भेजे।
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली के देवरी गांव में महज एक हजार रुपये कम मिलने से नाराज विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। महिला के पति ने घर के खर्च के लिए बड़े भाई के खाते में पांच हजार भेजे थे। इसमें से एक हजार खेती के लिए रखकर जेठ ने विवाहिता को चार हजार दे दिए। एक हजार कम दिए जाने से महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
देवरी गांव का राम प्रसाद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी विनीता (40) बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार को रामप्रसाद ने घरेलू खर्च के लिए बड़े भाई के खाते में पांच हजार रुपये भेजे। बड़े भाई ने चार हजार रुपये विनीता को दे दिए और एक हजार खेती के काम के लिए अपने पास रख लिए। यह बात विनीता को नागवार गुजरी। उसने एक हजार रुपये कई बार जेठ से मांगे, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। इससे नाराज विनीता ने कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के अस्पताल में बुधवार सुबह विनीता ने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। मामले की जानकारी पर पहुंची एसआरएन चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन