{"_id":"59af03254f1c1b9d078b4719","slug":"kaushambi-leader-indra-jeet-saroj","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रजीत तैयार, 21 को होंगे साइकिल पर सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रजीत तैयार, 21 को होंगे साइकिल पर सवार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा से निकाले गए इंद्रजीत सरोज 21 सितंबर को साइकिल की सवारी करेंगे। मंगलवार को लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई एक घंटे की बैठक में उन्होंने यह फैसला लिया। इंद्रजीत सरोज के साथ प्रदेश भर से पहुंचे 40 बसपा नेता रहे। पार्टी में शामिल होने की घोषणा होते ही समर्थकों का उत्साह बढ़ गया है। इंद्रजीत सरोज के सपा में जाने से जिले की सियासी तस्वीर बदलने लगी है।
बसपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले इंद्रजीत सरोज ने अपना सियासी ठौर तलाश लिया है। 21 सितंबर को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में वह साइकिल पर सवार होकर प्रदेश की राजनीति को नया रुख देने की कोशिश करेंगे। मंगलवार को इंद्रजीत सरोज की पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में करीब एक घंटे बैठक हुई। इस बैठक में इंद्रजीत सरोज के साथ बसपा के कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व प्रत्याशी भी रहे। लगभग 40 लोगों के साथ वह बैठक में शामिल हुए थे।
सभी लोग 21 को सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बैठक के बाद तारीख की घोषणा हुई तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व मंत्री के इस फैसले से बसपा के साथ भाजपा की राजनीति कौशाम्बी में गड़बड़ाने लगी है। जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन इंद्रजीत के आने से एक बड़ा वोट बैंक इधर से उधर होने की संभावना दिखने लगी है। यही कारण है कि बसपा के साथ भाजपा खेमे में भी चिंतन और मंथन शुरू हो गया है। इंद्रजीत की राजनीतिक ताकत से लोग वाकिफ हैं। दलितों के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इंद्रजीत के जरिए यह पैंतरा खेला है। इसको लेकर फिलहाल बसपा ज्यादा चौकन्नी दिख रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है। 21 सितंबर को वह सपा में अपने समर्थकों के साथ शामिल होंगे।