फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Four killed in massive road accident in Puramufti

कौशाम्बी : बेकाबू पिकप ने छह लोगों को रौंदा, तीन की मौत, अन्य की हालत नाजुक, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Fri, 29 Oct 2021 09:56 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 09:56 PM IST
सार

पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है। पिकअप इतनी तेज रफ्तार में थी कि मकान के बाहर लगा पेड़ सहित घर का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कई लोगों ने तो भागकर अपनी जान बचाई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। इससे आवागमन ठप हो गया है। 

विज्ञापन
Kaushambi Four killed in massive road accident in Puramufti
kaushambi News : पुरामुफ्ती में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : kaushambi

विस्तार

पूरामुफ्ती बाजार में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बेकाबू पिकप ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। लोग मोहल्ले में हुए एक गमी के माहौल में सांत्वना देने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए घायलों को प्रयागराज एसआरएन रेफर किया गया है। घटना के बाद से बाजार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

 

घटना को लेकर व्यापारियों ने बाजार को बंद कर दिया है। घटना से बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। कुछ देर बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने और पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। जाम के चलते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल, सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी लोगों को समझाने के प्रयास में जुटे थे। 

विज्ञापन

Kaushambi Four killed in massive road accident in Puramufti
कौशाम्बी : घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। - फोटो : Kaushambi

पूरामुफ्ती बाजार निवासी डाक्टर सोहन लाल पाल बाजार स्थित अपने निजी आवास में राम विशाल पाल मेमोरियल पाली क्लिनिक के नाम से अस्पताल चलाते थे। बृहस्पतिवार की देर रात उनको हार्ट अटैक हुआ और उनकी मौत हो गई। सुबह जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो मोहल्ले के लोग उनके घर पर सांत्वना देने के लिए गए थे।

सभी लोग घर के बाहर सड़क किनारे जीटी रोड पर खड़े थे। सुबह करीब करीब सात बजे मूरतगंज की तरफ से आ रही एक बेकाबू पिकप सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए निकल गई। इसमें नन्द किशोर (55) पुत्र प्रदीप, भगवानदीन कुशवाहा (70) पुत्र राम आधार कुशवाहा और प्रदीप उर्फ बाबा (65) पुत्र मिठाई लाल निवासी पूरामुफ्ती बाजार की मौके पर ही मौत हो गई।

Kaushambi Four killed in massive road accident in Puramufti
कौशाम्बी : घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। - फोटो : Kaushambi
हादसे में शकील निवासी बिहका, हरिमोहन निवासी मरधरा थाना चरवा व सुजीत कुमार निवासी मादपुर गंभीर रूप से घायल हैं। इलाज के लिए घायलों को एसआरएन रेफर किया गया है। घटना को लेकर मौके पर कोहराम मचा है। व्यपारियों ने शोक में बाजार बंद कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकप के चालक और गाड़ी को हिरासत में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed