कौशाम्बी : बेकाबू पिकप ने छह लोगों को रौंदा, तीन की मौत, अन्य की हालत नाजुक, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है। पिकअप इतनी तेज रफ्तार में थी कि मकान के बाहर लगा पेड़ सहित घर का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कई लोगों ने तो भागकर अपनी जान बचाई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। इससे आवागमन ठप हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरामुफ्ती बाजार में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बेकाबू पिकप ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। लोग मोहल्ले में हुए एक गमी के माहौल में सांत्वना देने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए घायलों को प्रयागराज एसआरएन रेफर किया गया है। घटना के बाद से बाजार में कोहराम मचा हुआ है।
घटना को लेकर व्यापारियों ने बाजार को बंद कर दिया है। घटना से बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। कुछ देर बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने और पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। जाम के चलते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल, सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी लोगों को समझाने के प्रयास में जुटे थे।
पूरामुफ्ती बाजार निवासी डाक्टर सोहन लाल पाल बाजार स्थित अपने निजी आवास में राम विशाल पाल मेमोरियल पाली क्लिनिक के नाम से अस्पताल चलाते थे। बृहस्पतिवार की देर रात उनको हार्ट अटैक हुआ और उनकी मौत हो गई। सुबह जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो मोहल्ले के लोग उनके घर पर सांत्वना देने के लिए गए थे।
सभी लोग घर के बाहर सड़क किनारे जीटी रोड पर खड़े थे। सुबह करीब करीब सात बजे मूरतगंज की तरफ से आ रही एक बेकाबू पिकप सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए निकल गई। इसमें नन्द किशोर (55) पुत्र प्रदीप, भगवानदीन कुशवाहा (70) पुत्र राम आधार कुशवाहा और प्रदीप उर्फ बाबा (65) पुत्र मिठाई लाल निवासी पूरामुफ्ती बाजार की मौके पर ही मौत हो गई।