{"_id":"6a185381efbd842a26037ba5","slug":"kaushambi-fir-registered-in-bike-collision-that-resulted-in-death-of-two-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : बाइक की भिड़ंत से दो की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : बाइक की भिड़ंत से दो की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
Thu, 28 May 2026 08:08 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 May 2026 08:08 PM IST
सार
सरायअकिल के तिल्हापुर गांव के पास बुधवार सुबह दो बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत के मामले में घायल किशोर की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सरायअकिल के तिल्हापुर गांव के पास बुधवार सुबह दो बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत के मामले में घायल किशोर की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल फरीदपुर मजरा औधन गांव निवासी शिवांश साहू ने बताया कि बुधवार सुबह वह पिता रमेश चंद्र साहू के साथ बाइक पर बैठ कर सिलिंडर भरवाने पुरखास जा रहा था। जैसे ही वह तिल्हापुर गांव के समीप पहुंचे सामने से तेज व लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए आ रहे बिरनेर गांव के जयनारायण पाल की बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में पिता रमेश चंद्र साहू और सामने वाले बाइक चालक जयनारायण पाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया है और पैर टूट गया है। प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन