फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Farmer killed in bull attack

कौशाम्बी : सांड़ के हमले में किसान की मौत, खेत की रखवाली करते समय किया हमला

Wed, 21 Jul 2021 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jul 2021 07:13 PM IST
सार

  • खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला, मौत
  • मंगलवार शाम पइंसा के जगन्नाथपुर गांव में हुई घटना

विज्ञापन
Kaushambi: Farmer killed in bull attack
bull attack - फोटो : self

विस्तार

पइंसा कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव में मंगलवार शाम खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी किसान को इलाज के लिए परिवार के लोग प्रयागराज के अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन


जगन्नाथपुर गांव का नत्थू पाल (62) किसानी करता है। नत्थू मंगलवार को अपने खेत में धान की बेहन की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान एक सांड़ खेत में घुस आया। नत्थू उसे भगाने पहुंचा तो सांड़ ने हमला कर दिया। खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने घटना देखी तो किसी तरह नत्थू को सांड़ से बचाया। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग नत्थू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान नत्थू की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed