कौशाम्बी पटाखा फैक्टरी विस्फोट: उजड़ गया परिवार... किसी की बेटी बची तो किसी का पिता, कई घर हुए तबाह
मनौरी बाजार में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ। इससे कई परिवार प्रभावित हुए, धान की फसल बर्बाद हुई और मवेशी घायल हो गए। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनौरी बाजार में पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने कई परिवारों की दुनिया ही उजाड़ दी। धमाका थमा तो कहीं मां अपने बच्चों को तलाशती मिली, कहीं भाई बहन और बहनोई की सलामती की उम्मीद में मलवे के सामने खड़ा था। किसी की बेटी बच गई तो किसी का पिता। कई परिवार ऐसे भी हैं, जिनके अपनों का कोई पता नहीं चल सका। हादसे के बाद मलबे के बीच लोग अपनों को तलाश में नजर गड़ाए रहे।
धान की फसल हुई बर्बाद
पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने आसपास के खेतों में भी तबाही मचा दी। फैक्टरी के आगे और पीछे बारिश के पानी से लबालब धान के खेतों में आग और विस्फोट के बाद बारूद उत्तराता रहा। मौके का मंजर ऐसा था कि खेतों में धान की जगह जगह-जगह जले हुए पटाखों के कागज और मलबा नजर आ रहा था। विस्फोट से जले-अधजले कागज करीब दो सौ मीटर के दायरे में खेतों में बिखरे पड़े थे।
पशुपालक सहित कई मवेशी घायल
महमूदपुर मनौरी निवासी शेष नारायण पांडेय खेती-किसानी के साथ पशुपालन भी करते हैं। पटाखा फैक्टरी के बगल में ही उन्होंने खेतों की सिंचाई के लिए नलकूप लगा रखा है। इसी स्थान पर वह अपने मवेशियों को भी बांधते थे। सोमवार को करीब 11 बजे शेष नारायण मवेशियों को खोलने के लिए नलकूप के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अवैध पटाखा फैक्टरी में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि विस्फोट की चपेट में आने से एक भैंस के चीथड़े उड़ गए, जबकि शेष नारायण पांडेय समेत आधा दर्जन मवेशी घायल हो गए। विस्फोट में नलकूप भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
राखी बांधने आई थीं मां-बेटियां, धमाके ने मचा दी तबाही
कौशाम्बी के पाली कोसम इनाम गांव निवासी मंजीत कुमार काजू स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कैशियर हैं। इनकी मां चंदा देवी भी हादसे के बाद बदहवास नजर आईं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर वह बेटे के घर मनौरी बाजार आई थीं। उनकी दोनों बेटियां रूपा और मोना भी अपने बच्चों के साथ यहां आई थीं। रविवार को रूपा अपने बच्चों तनु, पीहू को छोड़कर तानिया, रिया, त्रिशा, पीहू व अरमान के साथ ससुराल बम्हरौली चली गईं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मंजीत ड्यूटी के लिए बैंक चले गए। घर पर बहू सविता देवी बच्चों के साथ खाना बना रही थीं।
कौशांबी में पटाखा विस्फोट, 11 लोगों की मौत की पुष्टि
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि घर में पटाखे रखे हुए थे। विस्फोट के कारण आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया। राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किए गए। घायलों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल रात तक पांच लोग उपचार करा रहे थे, और आज सुबह की जानकारी के अनुसार वे अभी भी उपचाराधीन हैं।
VIDEO | Kaushambi firecracker factory blast: SP Satyanarayan Prajapat says, "On August 31, 2026, a blast occurred in a house under the Pipri police station area, where firecrackers were being stored. Following the blast, nearby houses were also damaged. As soon as the information… pic.twitter.com/Fo5TQ773X9
— Press Trust of India (@PTI_News) September 1, 2026