फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: After a dispute in the family, the youth climbed on the high tension wire, the officer is doing Mann Manauwal to unload it.

कौशाम्बी : ज्यादा बिल आने से नाराज युवक ने विद्युत टावर पर चढ़कर किया ड्रामा, आठ घंटे बाद उतरा नीचे

Sun, 17 Jul 2022 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 07:04 PM IST
सार

एक्सईएन चायल डीएन प्रसाद के मुताबिक एनटीपीसी की अनपरा इकाई से कानपुर के लिए इस लाइन से बिजली सप्लाई की जा रही है। तारों में चार लाख वोल्ट का करंट दौड़ रहा है। इस लाइन की सप्लाई ट्रांसमिशन के नियंत्रण में नहीं है। पुलिस और अधिकारियों को करीब आठ घंटे तक छकाने के बाद युवक सायं साढ़े पांच बजे नीचे उतरा। तब जाकर परिजनों, ग्रामीणों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
Kaushambi: After a dispute in the family, the youth climbed on the high tension wire, the officer is doing Mann Manauwal to unload it.
कौशाम्बी में टावर पर चढ़े युवक के बचाव के लिए नीचे जाल फैलाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायअकिल के नंदा का पुरवा गांव से गुजरी नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के टॉवर पर चढ़कर एक युवक ने रविवार को हाईवोल्टेज ड्रामा किया। बिजली का बिल ज्यादा आने से नाराज युवक सुबह ही टॉवर पर चढ़ गया था। घटना की जानकारी पर पुलिस, प्रशासन व बिजली विभाग के  लोग मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी दोपहर तक युवक नीचे नहीं उतरा। पुलिस कर्मी टॉवर के नीचे जाल लगवाकर उसके नीचे उतरने का इंतजार करते रहे। पुलिस और अधिकारियों को करीब आठ घंटे तक छकाने के बाद युवक सायं साढ़े पांच बजे नीचे उतरा। तब जाकर परिजनों, ग्रामीणों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन



नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी)  की अनपरा इकाई से कानपुर से लिए एक्सट्रा हाईटेंशन (ईएचटी) लाइन नंदा का पुरवा गांव से गुजरी है। रविवार सुबह 10 बजे के करीब गांव का अशोक कुमार (40) सप्लाई लाइन के टॉवर पर चढ़कर तार में बैठ गया। अशोक को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। ग्रामीणों की सूचना पर अशोक की पत्नी मोनी देवी भी मौके पर पहुंची और पति को नीचे उतरने के लिए मिन्नत करने लगी।

विज्ञापन

इसके बाद भी अशोक नीचे आने को राजी नहीं हुआ तो पुलिस को खबर दी गई। घटना की जानकारी से प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया। सीओ चायल श्यामकांत, अधिशाषी अभियंता चायल डीएन प्रसाद, तहसीलदार चायल दीपिका सिंह, पुरखास के अवर अभियंता कपिल तिवारी व इंस्पेक्टर सरायअकिल सुनील सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने अशोक को नीचे आने के लिए हर आश्वासन दिया लेकिन वह राजी नहीं हुआ।


दोपहर तक अशोक का ड्रामा चलता रहा। अशोक की पत्नी मोनी देवी ने बताया तीन साल पहले सौभाग्य योजना से उसे बिजली का कनेक्शन दिया गया था। शनिवार सुबह 80 हजार सात सौ रुपया का बिल आया। इसके बाद से अशोक काफी परेशान था। शनिवार को उसने कुछ खाया पीया भी नहीं। रविवार सुबह वह धान की रोपाई करने खेत गई तभी अशोक टॉवर में चढ़ गया। अशोक तार में चल भी रहा था। इसे लेकर पुलिस की उलझन और बढ़ गई। पुलिस ने जाल मंगवाया। अशोक जहां-जहां जा रहा था वहां नीचे ग्रामीण जाल लेकर चल रहे थे। दोपहर तक अशोक  को मनाने की सारी कवायदे फेल साबित हो रही थी। पुलिस और अधिकारियों को करीब आठ घंटे तक छकाने के बाद युवक सायं साढ़े पांच बजे नीचे उतरा। तब जाकर परिजनों, ग्रामीणों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

अर्थ की तार में था अशोक, नहीं तो हो जाती अनहोनी
अधिशाषी अभियंता चायल डीएन प्रसाद का कहना है टॉवर की तारों में चार लाख वोल्ट का करंट दौड़ रहा है। एनटीपीसी की इस लाइन की सप्लाई ट्रांसमिशन के नियंत्रण में नहीं है। युवक जिस तार पर बैठा है, फिलहाल वह अर्थ और इमरजेंसी के लिए टॉवर  में लगाया जाता है।  इसमें करंट भी नहीं होता है। घटना के बाबत एनटीपीसी की अनपरा इकाई के अफसरों को अवगत करा दिया गया है।


इनका कहना है 
नंदा का पुरवा गांव का जो व्यक्ति टॉवर में चढ़ा है उसका विद्युत कनेक्शन ही नहीं है। इसके अलावा पूरे गांव में किसी भी उपभोक्ता का 80 हजार तक बिल बकाया नहीं है। युवक के टॉवर में चढ़ने के लिए कोई घरेलू वजह हो सकती है। उससे बातचीत करने के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा। - कपिल तिवारी, ऑर अभियंता पुरखास विद्युत उपकेंद्र


परिवार वालों व कुछ ग्रामीण ने बकाया बिल और कनेक्शन काटे जाने से युवक की नाराजगी बताई है, तो कुछ ग्रामीण युवक को नशेड़ी व सनकी भी बता रहे हैं। वह नीचे आ  गया है। अब उससे पूछताछ के बाद ही उसके टॉवर में चढ़ने का सही कारण पता चल सकेगा। - श्यामकांत, सीओ चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed