{"_id":"68a861dc7ed3a86def0e8b92","slug":"kaushambi-advocate-mobile-caught-fire-in-court-chaos-ensued-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : न्यायालय में अधिवक्ता के मोबाइल में लगी आग, मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : न्यायालय में अधिवक्ता के मोबाइल में लगी आग, मची अफरा तफरी
Fri, 22 Aug 2025 05:56 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:56 PM IST
सार
तहसीलदार न्यायालय में शुक्रवार की दोपहर एक अधिवक्ता के मोबाइल फोन में अचानक आग लग गई। जिस पर अधिवक्ता ने मोबाइल जेब से निकालकर चैंबर पर रखकर दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता के मोबाइल से निकलता धुआं।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
तहसीलदार न्यायालय में शुक्रवार की दोपहर एक अधिवक्ता के मोबाइल फोन में अचानक आग लग गई। जिस पर अधिवक्ता ने मोबाइल जेब से निकालकर चैंबर पर रखकर दिया। मोबाइल फोन से धुआं निकलते देख विस्फोट होने की आशंका पर वहां अफरा तफरी मच गई। लोग कोर्ट से भागकर बाहर चले गए। कुछ देर बाद मोबाइल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
सिराथू तहसील के अधिवक्ता सुनील कुमार शुक्रवार के दोपहर तहसीलदार के न्यायालय में किसी कार्य से गए हुए थे। इसी दौरान दौरान जेब में पड़े मोबाइल फोन से अचानक धुआं निकलने लगा। जिसके बाद अधिवक्ता ने मोबाइल निकाल कर टेबल पर रख दिया। इस दौरान मोबाइल जलने लगा। वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोग बाहर भागने लगे। हालांकि इस दौरान न्यायालय न चलने से भीड़ ज्यादा नहीं थी। देखते ही देखते मोबाइल जलकर राख हो गया। तहसीलदार अनंत राम अग्रवाल ने बताया कोर्ट के दौरान ऐसा मामला नहीं हुआ है। इसके बाद वह क्षेत्र में चले गए हैं थे, जिससे ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन