{"_id":"6808b950fc1a6713e90f12e9","slug":"kaushambi-accident-uncontrolled-loader-collided-with-school-bus-and-overturned-driver-injured-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi Accident : अनियंत्रित लोडर स्कूली बस से टकराकर पलटी, ड्राइवर चुटहिल, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi Accident : अनियंत्रित लोडर स्कूली बस से टकराकर पलटी, ड्राइवर चुटहिल, बड़ा हादसा टला
Wed, 23 Apr 2025 03:26 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Apr 2025 03:26 PM IST
सार
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे की मंडी गेट के पास कानपुर की ओर से आ रही लोडर अनियंत्रित होकर खड़ी स्कूली बस से टकराकर पलटगई, हादसे में लोडर सवार चोटहिल हो गए, जबकि स्कूली बस बच्चों के आने के इंतजार में खड़ी थी।
विज्ञापन
स्कूल बस से टकराकर लोडर वाहन पलटा।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे की मंडी गेट के पास कानपुर की ओर से आ रही लोडर अनियंत्रित होकर खड़ी स्कूली बस से टकराकर पलटगई, हादसे में लोडर सवार चोटहिल हो गए, जबकि स्कूली बस बच्चों के आने के इंतजार में खड़ी थी। वहीं नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
कानपुर जनपद के रनिया निवासी ऋषि कुमार पुत्र अनंत कुमार लोडर चालक है। चालक ऋषि कुमार बुधवार की सुबह फैक्ट्री मालिक के भाई कानपुर के गुजैनी निवासी हर्ष सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह के साथ लोडर में बर्तन फैक्ट्री से स्टील की जाली लादकर कानपुर से कोखराज किसी ब्यापारी के यहां उतारने जा रहा था। लोडर वाहन जैसे ही सैनी कोतवाली के अजुहा मंडी गेट के नजदीक पहुंची तभी चालक को अचानक झपकी आने से लोडर अनियंत्रित होकर बच्चों के इंतजार में खड़ी स्कूली बस में टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद अनियंत्रित होकर लोडर वाहन पलट गया। हादसे में ऋषि व हर्ष सिंह चोटहिल हो गए, जबकि बस में एक भी स्कूली बच्चे सवार नहीं थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोगो की भीड़ जमा हो गई। चोटहिल लोगों को नजदीक के निजी अस्पताल ले गए । लोगों में चर्चा का विषय बन गया अगर बस में स्कूली बच्चे सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मंडी गेट के सामने डिवाइडर कट होने के कारण गाड़ियां डायवर्जन कर निकलते रहे। लगभग एक घंटे बाद एनएचआई की टीम व अजुहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। नेशनल हाईवे से लोडर वाहन हटवाकर यातायात सामान्य किया गया।
विज्ञापन