फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaun Banega Crorepati only relief I got was seeing the megastar of the century from close quarters

कौन बनेगा करोड़पति : सुकून मिला सिर्फ इतना कि सदी के महानयक को करीब से देख लिया

Sat, 17 Dec 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 12:01 AM IST
सार

सात साल की लंबी तपस्या और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर दोआबा की मंजू सदी के महानायक अमिताब बच्चन के सामने हॉट सीट पर तो बैठीं, लेकिन कुछ जटिल सवालों के कारण मंच से वापस आना पड़ा।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati only relief I got was seeing the megastar of the century from close quarters
केबीसी मंच पर बिग बी के साथ खड़ी मंजू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सात साल की लंबी तपस्या और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर दोआबा की मंजू सदी के महानायक अमिताब बच्चन के सामने हॉट सीट पर तो बैठीं, लेकिन कुछ जटिल सवालों के कारण मंच से वापस आना पड़ा। हालांकि मंजू को मलाल इस बात का नहीं कि वह प्रतियोगिता नहीं जीत सकी। उसे तो खुशी तो सिर्फ इस बात की है कि वह महानायक को करीब से देख सकी।

विज्ञापन



सिराथू कस्बे के कानूनगो का पूरा निवासी शारदा प्रसाद सरकारी सेवा से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने अपनी बेटी मंजू की शादी मीरापुर निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर रमेश कुमार से की थी। महज 10वीं पास मंजू का सपना सदी के महानायक अमिताब बच्चन से मिलने का था। इसके लिए वह सात साल से कौन बनेगा करोड़पति की प्रतियोगिता में ऑनलाइन हिस्सा लेती रहीं। मंजू की लगन का नतीजा रहा कि उसके पास अमिताब बच्चन का फोन आया और उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में सेलेक्शन के लिए बधाई दी। 
विज्ञापन



केबीसी की तरफ से मंजू और उसके एक सहयोगी (पिता) के लिए फ्लाइट का टिकट भी मुफ्त आया। 22 नवंबर को मंजू अपने पिता के साथ मुंबई पहुंचीं। अगले दिन 23 नवंबर को वह केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं। मगर कुछ गलत जवाबों की वजह से वहां से प्रतियोगिता जीते बगैर ही वापस आना पड़ा। मंजू का कहना है कि उसे इस बात का कोई मलाल नहीं कि वह विजेता नहीं बन सकी। उसे तो बस खुशी इस बात की है कि बिग बी ने हाथ मिला और प्यार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed