फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kargil Vijay Day was celebrated

कारगिल विजय दिवस मनाया गया

Sat, 27 Jul 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Day was celebrated
Kargil Vijay Day was celebrated - फोटो : KAUSHAMBI
कारगिल विजय दिवस मनाया गया
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही छात्रों ने निकाली साइकिल रैली
चायल। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर के छात्रों ने शुक्रवार को लायंस क्लब, 15 बटालियन एनसीसी प्रयागराज एवं गंगा टास्क फोर्स की ओर से 20वां कारगिल दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. केके तिवारी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस का शुभ अवसर सीमा पर तैनात जवानों की वजह से मिला है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर गर्व है। इन बच्चों के बीच से ही तमाम लोग सैनिक और अधिकारी बनेंगे। इस अवसर पर रैली का शुभारंभ किया गया।

वीबीपीएस के तमाम नौनिहालों ने विजय दिवस का जुलूस, भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि के नारे लगाते हुए क्षेत्र की गलियों में भ्रमण किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ आरकेएस चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उनके पिता भी सेना में थे। नेत्र विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने भी सेना के रिफ्यूजी कैंप में अपनी सेवाएं दी हैं। सूबेदार सर्वेश तिवारी ने गंगा टास्क फोर्स के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश मालवीय ने किया। इस अवसर पर पीटीआई नकुल तिवारी, एएनओ जया शुक्ला, नबोनीता चौधरी, आरती ओझा, मनीष अग्रहरि, फातिमा उस्मानी, अभिषेक श्रीवास्तव, बलदाऊ पांडे, ब्रह्म प्रकाश शुक्ला और जीएम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed