{"_id":"5c3cd860bdec22739f756111","slug":"jyarkakhurans-robbed-three-youths-of-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने चित्रकूट के तीन युवकों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने चित्रकूट के तीन युवकों को लूटा
Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। गुजरात से कमाकर घर लौट रहे चित्रकूट जिले के तीन युवकों को रविवार रात जहरखुरानों ने लूट लिया। सुबह तीनों महेवाघाट इलाके के टिकरा गांव के समीप बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें राजापुर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
चित्रकूट जिले के राजापुर थाना स्थित दुडौली गांव निवासी सोनू पुत्र इंद्रभान, किशोर का पूरा निवासी राममूरत पुत्र भीखम निषाद व भदेहदू निवासी मनोज पुत्र सियाराज सूरत में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे। परिजनों की मानें तो शनिवार रात तीनों वहां से घर के लिए निकले। इसके बाद रविवार शाम मंझनपुर चौराहे पर पहुंचकर राजापुर जाने वाली बस में बैठने के बाद युवकों ने परिजनों को फोन भी किया। फिर सोमवार सुबह टिकरा गांव के समीप तीनों बेहोशी की हालत में पड़े मिले। ग्रामीणों की मानें तो सोनू को हल्का होश था। उसी ने सभी का नाम-पता बताया। जिससे परिजनों को खबर की जा सकी। बाकी दोनों युवक पूरी तरह से अचेत थे। सोनू को भी इतना होश नहीं था कि वह घटना की पूरी जानकारी दे सके। उसने बस में जहरखुरानी होने की बात बताई है। हालांकि यह नहीं बताया कि जहरखुरान क्या-क्या ले गए। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर अजीत पांडेय का कहना है कि पीड़ितों को राजापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।