फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   justice in ten days

एएसपी करेंगे विवेचना, 10 दिन में दिलाएंगे दरिंदों को सजा

Mon, 23 Sep 2019 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
justice in ten days
justice in ten days - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। सरायअकिल में किशोरी से गैंगरेप की घटना को एससी/एसटी आयोग ने स्वत: संज्ञान ले लिया है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को ही पीड़िता के खाते में 4.12 लाख की आर्थिक मदद भेज दी गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता ने दावा किया कि दस दिन के भीतर आरोपी दरिंदों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की विवेचना एडिशनल एसपी अशोक कुमार को सौंप दी गई है। विवेचना में मदद के लिए सीओ सिटी एसएन पाठक और इंस्पेक्टर एपी तिवारी व रुद्र नारायण द्विवेदी की एसआईटी गठित कर दी गई है। पर्यवेक्षण खुद वह करेंगे। तीन दिन में विवेचना पूरी कर अदालत में आरोप पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। जिला जज से अनुरोध कर मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी। विशेष पैरवी कर दरिंदों को दस दिन के भीतर सजा दिलाया जाएगा। रविवार को पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही 161 का बयान दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को कोर्ट खुलने पर 164 का बयान कराया जाएगा। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जोन स्तर की दो और जिले की तीन समेत पांच टीमें लगाकर संभावित ठिकानों पर दबिस दी जा रही है। एसपी ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कर लेने का दावा किया।
विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो, सख्त कार्रवाई का निर्देश
मंझनपुर। किशोरी से गैंग रेप गैंगरेप के दौरान दरिंदों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। पकड़े गए आरोपी नाजिम के मोबाइल से शनिवार को ही पुलिस ने वीडियो बरामद कर लिया था। बरामद अश्लील वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। व्हाट्सएप ग्रुप में भी वीडियो और स्क्रीन शॉट छाया रहा। इसकी जानकारी होने पर एडीजी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एसपी प्रदीप गुप्ता को वीडियो वायरल करने वाले अराजकतत्वों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed