फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   : Inter-district cattle thief shot in police encounter arrested In Kaushambi

Kaushambi : पुलिस मुठभेड़ में अंतर जनपदीय मवेशी चोर को लगी गोली, गिरफ्तार

Mon, 30 Jan 2023 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 09:39 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली इलाके के गिरिया गांव के समीप रविवार देर रात पुलिस और मवेशी चोरों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की।

विज्ञापन
: Inter-district cattle thief shot in police encounter arrested In Kaushambi
Kaushambi : पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल पशु तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिपरी कोतवाली इलाके के गिरिया गांव के समीप रविवार देर रात पुलिस और मवेशी चोरों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जबकि,अंधेरे का फायदा उठाकर दो साथी भाग गए। बदमाश के खिलाफ तीन जनपदों के थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिपरी कोतवाली इलाके में पशु चोरी की घटनाएं हो रही थीं। कुछ दिन पहले पुलिस की घेराबंदी पर कार सवार मवेशी चोर गाड़ी छोड़कर भाग निकले थे। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे के लिए पिपरी कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम को लगाया था। दो दिन पहले कार सवार दो लोग पकड़े गए थे। इसी में गैंग के सरगना फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली अंतर्गत एलई गांव निवासी सोहेल का नाम प्रकाश में आया था। सोहेल की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन

रविवार भोर में करीब 3.40 बजे पिपरी पुलिस व स्वॉट टीम के प्रभारी सिद्धार्थ सिंह टीम के साथ चायल-चौराडीह मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान गिरिया गांव के समीप एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने टार्च जलाकर उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए गाड़ी उल्टी दिशा में मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की तो बाइक सवार गिर पड़े।

एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने के कारण वह भाग नहीं सका। जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाश की पहचान मवेशी चोर सोहेल के रूप में हुई। सोहेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सोहेल ने अपने गैंग के साथ मिलकर पिपरी व चरवा कोतवाली इलाके में हुई चोरी की वारदातों में शामिल होना बताया है। सोहेल के खिलाफ कौशाम्बी, फतेहपुर व रायबरेली जिले में 15 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed