फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   inspector attach in police line in gangrape

कौशाम्बी: सामूहिक दुष्कर्म में दो दरोगा लाइन हाजिर

Mon, 23 Sep 2019 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
inspector attach in police line in gangrape
inspector attach in police line in gangrape
सरायअकिल (कौशाम्बी)। कोतवाली इलाके की एक किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में दो दरोगाओं को एसपी प्रदीप गुप्ता ने लाइन हाजिर कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच के लिए सीओ को निर्देश दिया गया है। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता को ही हवालात में डाल दिया था, जिससे आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया था। घटना के बाद से कस्बे में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली इलाके की एक 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घोसिया गांव मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। इसी दौरान घोसिया गांव में ही रहने वाले तीन युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दरिंदों ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक आरोपी नाजिम की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि दो आरोपी भाग निकलने में कामयाब हो गए थे। इस घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने एसपी प्रदीप गुप्ता के सामने पथराव किया। जवाब में पुलिस को भी लाठियां भांजनी पड़ी। मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर घोसिया गांव के नाजिम और सगे भाई छोटका व बड़का के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसपी ने घटना के दूसरे दिन रविवार को हल्का के उप निरीक्षक दिलीप गुप्ता और एचसीपी रामनाथ यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा सीओ सिटी को इंस्पेक्टर मनीष पांडेय की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि किशोरी के पिता का आरोप था कि घटना की शिकायत लेकर जब वह कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उल्टा उसके साथ मारपीट कर हवालात में डाल दिया। बाद में भीड़ के हंगामा करने पर उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन

आरोपियों पर लगेगा रासुका
किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। गिरफ्तारी के लिए जरूरत पड़ी तो प्रयागराज जोन की पुलिस को भी सहयोग के लिए भेजा जाएगा। यह बातें रविवार को सरायअकिल कोतवाली पहुंचे एडीजी सुजीत पांडेय ने कही। एडीजी ने कोतवाली पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed