{"_id":"6813d0b088d78034530acf3d","slug":"indecent-comment-on-prime-minister-and-home-minister-case-registered-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-124963-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रधानमंत्री व गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रधानमंत्री व गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज
Fri, 02 May 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 02 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमितशाह की फोटो अभद्र वीडियो के साथ इंस्टाग्राम आईडी में प्रसारित करने वाले युवक के खिलाफ कोखराज पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोखराज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि 26 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक वीडियोे प्रसारित हो रहा था, जिसमें प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की फोटो भी एडिट कर लगाई गई थी। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
वहीं मामला सुर्खियोें में आने के बाद एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जांच शुरू कराई तो पता चला कि युवक भरवारी कस्बे का रहने वाला है। कोखराज में तैनात उपनिरीक्षक राजेश उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार निवासी मो. रिजवान के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया।