{"_id":"582765174f1c1bf77eb3bcd7","slug":"incom-tax-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर टीम के छापों की अफवाह से बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर टीम के छापों की अफवाह से बंद रहीं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफवाहों के दौर में शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार को दिन भर बाजार भी प्रभावित रहा। इनकम व सेल्स टैक्स टीम की छापामारी की ऐसी हवा उड़ी कि जिला मुख्यालय समेत कई प्रमुख बाजारों की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। अचानक दुकानों के बंद होने से स्थानीय लोग भी परेशान रहे।
जिले में शुक्रवार की शाम से कभी सेल्स टैक्स तो कभी इनकम टैक्स टीम के छापे की चर्चा दुकानदारों के बीच होती रही। एक फोन आता और दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगती। शुक्रवार की शाम को भी मंझनपुर की कई दुकानें अचानक बंद हुई। इसके बाद सरायअकिल में देर शाम यह खिलवाड़ हुआ। अफवाहों का दौर शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को भी दोपहर बाद टीम के छापों की बात दुकानदारों के बीच फैलाई गई। इसका परिणाम यह रहा कि मंझनपुर, करारी, सरायअकिल और मूरतगंज की दुकानें बंद हो गई।
खरीदारी को आए लोग परेशान हो गए। वह वजह जानने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनको यही नहीं पता चला कि दुकानें बंद क्यों है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने ऐसी किसी भी टीम के जिले में आने अथवा छापामारी की जानकारी होने से इंकार किया है।