फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   inaugration of new political party

रजत जयंती के बहाने कौशाम्बी में नए सियासी दल का आगाज

Fri, 30 Nov 2018 12:33 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 30 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के सियासी दल की भले ही शुक्रवार को लखनऊ में घोषणा हो, लेकिन जिले में इसका जोरदार आगाज हो चुका है। महीने भर से भीड़ जुटाने की जद्दोजहद में जुटे पूर्व सपा सांसद शैलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं का हुजूम ले जाने के लिए सौ बस व छह सौ चार पहिया वाहनों का इंतजाम किया है। गुरुवार को राजा भइया की पार्टी जनसत्ता का वाहनों में झंडा और स्टीकर बांटा गया।
विज्ञापन


लोक सभा चुनाव से पहले राजा भइया की पार्टी ने कौशाम्बी में हलचल पैदा कर दी है। राजनीति का 25 साल पूरा कर चुके राजा भइया शुक्रवार को लखनऊ में रजत जयंती समारोह मना रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए जिले से भी बड़ी संख्या में राजा सर्मथक लखनऊ कूच करेंगे। इसे लेकर करीब महीने भर से कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क में पूरी ताकत लगा रखी थी। गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को संगठन से जोड़ा गया। गुरुवार को मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने समारोह में जाने के लिए रणनीति तैयार की। इसे लेकर सपा और भाजपा को अलविदा कहकर जनसत्ता के सर्मथन में उतरे तमाम नेता भी बैठक में देखे गए। सभी के वाहनों पर जनसत्ता पार्टी का झंडा और रजत जयंती समारोह का स्टीकर चस्पा किया गया। पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार का कहना है जिले से करीब 20 हजार से ज्यादा लोग समारोह में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं के ले जाने के लिए सौ बस और छह सौ चार पहिया वाहन का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा तमाम कार्यकर्ता अपने सर्मथकों के साथ खुद के वाहन से रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed