फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In the dark night of the 80 villages of Tehsil Sirathu

सिराथू तहसील के 80 गांवों में रातभर अंधेरा

Fri, 08 May 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 08 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
In the dark night of the 80 villages of Tehsil Sirathu
सिराथू (कौशाम्बी)। सिराथू पावर हाउस के समीप केबिल फूंक जाने से बुधवार को रातभर सैनी उपकेंद्र से जुड़े 80 गांवों की बिजली गुल रही। सभी आठ फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को गर्मी के कारण रात जागकर गुजारनी पड़ी।  वहीं सुबह सैनी समेत कई अन्य कस्बों में जलापूर्ति भी नहीं हुई।
विज्ञापन


लोगों को पानी के लिए भी भटकना पड़ा। करीब 15 घंटे बाद केबिल दुरुस्त करके सप्लाई बहाल की गई तब कहीं जाकर लोगों को राहत मिली। सैनी विद्युत उपकेंद्र में बिजली की सप्लाई सिराथू स्थित 132 केवीए सब स्टेशन से होती है। बिजली आपूर्ति को सिराथू से सैनी के लिए 33 हजार की हाईटेंशन लाइन खींची गई है। वहीं रास्ते में रेलवे लाइन पड़ने के कारण विद्युत विभाग ने रेलवे क्रासिंग पर भूमिगत  केबिल डाल रखी है। यही केबिल बुधवार को तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गई। केबिल जलने से सैनी उपकेंद्र से जुड़े सैनी, दारानगर, कनवार, कल्यानपुर, अजुहा, शहजादपुर समेत सभी आठ फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन


 इससे बुधवार की रात भर सैनी, मीरापुर, ननमई, शहजादपुर, कल्यानपुर, गुलामीपुर, शीतलपुर, परास, अंदावा, दारानगर, अजुहा, अटसराय, अटसरई समेत उपकेंद्र से जुड़े 80 गांवों में बत्ती गुल रही। बिजली सप्लाई ठप होने से लोग रात भर गर्मी से बेहाल रहे। उमस और मच्छरों की भिनभिनाहट के कारण लोगों को रात जागते हुए गुजारनी पड़ी। रतजगा करने वाले कस्बाइयों को बृहस्पतिवार की सुबह पानी के लिए भी तरसना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होने से सुबह पेयजल की भी सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान रहे। लोगों को घरों से दूर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाने की मजबूरी झेलनी पड़ी। हालांकि रेलवे क्रासिंग पर हाईटेंशन लाइन की केबिल फुंकने से बिजली विभाग के अफसर भी परेशान रहे। सुबह होते ही केबिल को दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया गया। दिन में करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि घंटेभर बाद ही दुबारा बत्ती गुल हो गई। मामले में सिराथू के एसडीओ विद्युत आरसी अनुरागी ने बताया कि केबिल की फाल्ट ठीक कर ली गई है। सप्लाई टेस्टिंग हो चुकी है। रोस्टर मुताबिक आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed