कौशांबी : संतान नहीं होने पर ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला, विवाहिता ने पहले ही जताई थी आशंका
कड़ाधाम कोतवाली के जफरपुर गांव के पूर्व प्रधान गौस अहमद का कहना है उन्होंने अपनी बहन सालिया बेगम (35) की शादी करीब 15 साल पहले निजाम का पुरवा निवासी फिरोज के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद फिरोज विदेश कमाने चला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाधाम कोतवाली के निजाम का पुरवा गांव में बेरहम ससुरालियों ने एक विवाहिता को जहर देकर मार डाला। शादी के 15 साल बाद भी विवाहिता के संतान नहीं होने से ससुराली नाराज थे। मौत से पहले विवाहिता ने अपने भतीजे के व्हाट्सएप पर मैसेज देकर घटना की जानकारी दी थी। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कड़ाधाम कोतवाली के जफरपुर गांव के पूर्व प्रधान गौस अहमद का कहना है उन्होंने अपनी बहन सालिया बेगम (35) की शादी करीब 15 साल पहले निजाम का पुरवा निवासी फिरोज के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद फिरोज विदेश कमाने चला गया। सालिया के बच्चे नहीं थे। इसकी वजह से ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे। फिरोज भी पिछले काफी दिनों से घर नहीं आ रहा था।
आरोप है कि फिरोज की साजिश से ससुराल वालों ने रविवार को उसे जबरन जहर पिला दिया। इस पर सालिया ने उसके बेटे कौसर व बहनोई रासिद को व्हाट्सएप कर घटना के बाबत जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग तत्काल निजाम का पुरवा पहुंचे। हालांकि, तब तक सालिया दम तोड़ चुकी थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। मामले में गौस की तहरीर पर पुलिस ने पति के साथ ही देवर रईश, नफीस, अनीस व महताब समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुंह से बोल कर टाइप किया गया था मैसेज
गौस अहमद का कहना है कि सालिया ने उसके बेटे शौकत को जो व्हाट्सएप मैसेज भेजा था, शायद उसने उसे मुंह से बोलकर टाइप किया था। मैसेज की भाषा टूटी-फूटी थी, लेकिन ससुरालियों पर जबरन जहर पिलाने का जिक्र साफ था।
विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी घर से भागे हुए हैं। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट पता चल सकेगा। - प्रिंस दीक्षित, थानाध्यक्ष कड़ाधाम