फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In Kaushambi married woman sleeping inside the house was murdered by slitting her throat, a gun was found near the dead body.

कौशाम्बी : घर के अंदर सो रही विवाहिता की गला रेत कर कत्ल, शव के पास से तमंचा मिला

Sat, 26 Mar 2022 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 07:31 PM IST
सार

अमीना गोराजू गांव निवासी जय चंद्र सिंह प्रयागराज में वाहन चलाता है। गांव में उसकी पत्नी शशि सिंह अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। शशि की बड़ी बेटी 15 वर्षीय प्रिया के मुताबिक शुक्रवार रात उसने मां व छोटे भाई-बहनों के साथ खाना खाया।

विज्ञापन
In Kaushambi married woman sleeping inside the house was murdered by slitting her throat, a gun was found near the dead body.
कत्ल

विस्तार

पश्चिमशरीरा कोतवाली के अमीना गोराजू गांव में शुक्रवार रात घर के अंदर सो रही विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। विवाहिता कमरे में अकेली थी, जबकि उसके चार बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चा है।

विज्ञापन




अमीना गोराजू गांव निवासी जय चंद्र सिंह प्रयागराज में वाहन चलाता है। गांव में उसकी पत्नी शशि सिंह अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। शशि की बड़ी बेटी 15 वर्षीय प्रिया के मुताबिक शुक्रवार रात उसने मां व छोटे भाई-बहनों के साथ खाना खाया। इसके बाद मां दूसरे कमरे में सोने चली गई। प्रिया अपने भाई -बहनों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। प्रिया के मुताबिक शनिवार सुबह जब काफी देर तक शशि अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो वह उसे जगाने के लिए पहुंची।
विज्ञापन




अंदर जाकर देखा कि शशि का खून से लतपथ शव पड़ा मिला। कातिलों ने शशि का गला किसी धारदार हथियार से रेत दिया था। प्रिया के चीखने-चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी शशि के पति जयचंद्र सिंह व पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सदर डॉ. केजी सिंह, इंस्पेक्टर रोशन लाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के पीछे वाले दरवाजे में लगी थी बाहर से कुंडी
जय चंद्र सिंह  के घर में आगे और पीछे की तरफ से दो दरवाजे हैं। इसके अलावा छत से नीचे उतरने के लिए एक होल किया गया है। इस होल से सीढ़ी लगाकर आसानी से अंदर उतरा जा सकता है। घटना वाली रात मृतका शशि की बेटी प्रिया के मुताबिक वह भाई व बहनों के साथ आगे के कमरे में सो रही थी जबकि उसकी मां अकेले पीछे वाले कमरे में सो रही थी। रात को क्या हुआ? उसकी उसे जानकारी नहीं है। सुबह उसने अपनी मां का कमरे में खून से लथपथ शव देखा गया।


शशि के शव के पास मिला तमंचा
मृतका शशि सिंह का शव बिस्तर पर पड़ा था जबकि लाश के पास ही एक बाक्स रखा था। इस बाक्स में 12 बोर का तमंचा रखा था। लेकिन किसी ने फायर की आवाज नहीं सुनी। इसे लेकर घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस विभाग के जानकारों की मानें तो अगर शशि का गला रेता गया तो उसके घिघियाने की आवाज पास के ही कमरे में सो रहे बच्चों को क्यों नहीं सुनाई थी। फायरिंग की भी बात स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में जाहिर है कि कत्ल का राज परिजनों के बीच ही छिपा हो सकता है। फिलहाल पुलिस घरवालों के सामान्य होने का इंतजार कर रही है।

मृतका शशि के पति ने पड़ोसी व अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया केस
मंझनपुर। अमीना गोराजू गांव में शशि सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने उसके पति जयचंद्र सिंह की तहरीर पर  पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जयचंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी से विवाद था। आए दिन वह जान से मारने की धमकी देता था। शंका जाहिर की गई कि पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बीवी का कत्ल किया है।


इनका कहना है
शशि सिंह की हत्या मामले में प्रकरण की मौके पर जाकर जांच किया गया। मामले में मृतका के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस सेल व एसओजी को लगाया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। - डॉ. केजी सिंह, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed