फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   in 1998 bjp came in 2 position

वर्ष 1998 के मध्याविधि चुनाव में दूसरे पायदान में पहुंच गई थी पार्टी

Sun, 07 Apr 2019 12:55 AM IST
shailendra Kumar kaushambi bureau
kaushambi bureau Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 07 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। आजादी के बाद हुए दस लोक सभा चुनावों मे पहली बार भाजपा ने वर्ष 1991 के चुनाव में अपने सिम्बल पर जिले की सक्रिय राजनीति में कदम रखा। हालांकि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंजू चंद्र को हार का समाना करना पड़ा। लेकिन वर्ष 1996 का पहला ऐसा चुनाव था, जिसमें राम मंदिर लहर ने भाजपा को फतह दिलाई। यह सत्ता का सुख पार्टी के लिए महज दो साल रहा और वर्ष 1998 के चुनाव में निवर्तमान सांसद रहे अमृतलाल भारतीय को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


90 के दशक में विवादित ढांचा विध्वंस के बाद राम मंदिर आंदोलन ने धार पकड़ी। यह वह दौर था जब भाजपा इसे पूरी तरह से कैश कराने में जुटी थी। भाजपा के पास सिर्फ  अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का मुद्दा था। हिन्दु मतों को एकजुट करने के लिए भाजपा का यह प्रयास वर्ष 1996 के लोक सभा चुनाव में काफी हद तक कारगर साबित हुआ। उस चुनाव में इलाहाबाद और फतेहपुर जिले की एक-एक विधान सभाओं को मिलाकर चायल संसदीय सीट थी।
विज्ञापन


भाजपा ने यहां अमृत लाल भारतीय को प्रत्याशी बनाया। भाजपा को रोकने के लिए सपा ने सुरेश पासी और बसपा ने शशि प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा। कांग्रेस ने भी सिराथू से विधायक रहे पुरुषोत्तम लाल को प्रत्याशी बनाया। इसके अलावा भाजपा को रोकने के लिए अपना दल सहित 21 निर्दल प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इस सारी खेमेबंदी के बीच भाजपा के अमृतलाल भारतीय 131839 मत पाकर विजई हुए। दूसरे स्थान पर रही सपा को 100260 व तीसरे पर रही बसपा को 99847 मत मिला। कांग्रेस प्रत्याशी को महज 2.66 प्रतिशत वोट से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए या फिर वोट काटने के लिए उतरे 18 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके थे। इन प्रत्याशियों को एक प्रतिशत से भी कम वोट मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed