फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Illegal Ashala factory busted, five arrested

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2020 08:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Illegal Ashala factory busted, five arrested
Illegal Ashala factory busted, five arrested - फोटो : KAUSHAMBI
स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशनपुर अंबारी गांव में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में बने व अधबने असलहे बरामद किए। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि सरायअकिल थाने के उपनिरीक्षक विनोद कुमार पांडेय को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि किशनपुर अंबारी गांव के एक मकान में अवैध असलहा बनाने का धंधा काफी दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन

गिरोह के सदस्य असलहा बनाने के बाद उसकी बाहर सप्लाई करते हैं। इस पर विनोद ने उपनिरीक्षक परमानंद यादव, विपलेश कुमार, रजनीकांत राजपूत व सिपाहियों को साथ लेकर किशुनपुर गांव छापेमारी की। पुलिस को मौके से चार तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 315 बोर, अर्धनिर्मित एक अद्धी, एक तमंचा 12 बोर का व एक पिस्टल 32 बोर, तीन कारतूस 12 बोर की, एक खोखा 12 बोर, एक कारतूस 315 बोर के अलावा असलहा बनाने का उपकरण बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का संचालन कर रहे किशनपुर अंबारी गांव निवासी बच्चीलाल पासी पुत्र हरिलाल, गांव के ही तसव्वुर अली पुत्र झग्गर अली, सैय्यदे पुत्र जुम्मन, करारी थाना क्षेत्र के अमुरा गांव के मो. शाहिद पुत्र मो. सादिक व बड़ा पचंभा गांव के मुर्तजा पुत्र मुस्तफा को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।
पकड़े गए आरोपियों का है लंबा आपराधिक इतिहास
0 बच्चीलाल पासी- 147, 148, 149, 323, 336, 427 व 7 सीएलए एक्ट
0 तसव्वुर अली- 452, 323, 504, 506, 427 व धारा 325, 323, 504, 506
0 शाहिद- आयुध अधिनियम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed