{"_id":"5da0d5948ebc3e01416b3eea","slug":"if-aadhaar-number-is-not-linked-name-will-be-deducted-from-ration-card-kaushambi-news-ald2572575104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार नंबर लिंक नहीं तो कट जाएगा राशन कार्ड से नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार नंबर लिंक नहीं तो कट जाएगा राशन कार्ड से नाम
विज्ञापन

25 अक्तूबर तक अभियान चलाकर लिंक किए जाएंगे नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। आपके राशनकार्ड से आधार नंबर लिंक नहीं है तो 25 अक्तूबर तक जरूर करा लें। यह अंतिम मौका है। अगर आधार नंबर लिंक कराने से चूक गए तो राशन कार्ड से नाम काट दिया जाएगा।
दो साल पहले सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके तहत राशनकार्ड की प्रत्येक यूनिट को आधार नंबर से लिंक करना है। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह के अनुसार जिले में 12 लाख 42 हजार 817 राशन यूनिटों को आधार से लिंक कराने का काम शुरू किया गया है। अभी भी 80 हजार 318 यूनिटें आधार से लिंक नहीं हो पाई हैं। इसके लिए सरकार की ओर से कौशाम्बी सहित सहित प्रदेश भर में पांच से 25 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बची हुईं यूनिट से आधार लिंक कराने का काम किया जा रहा है। डीएसओ ने सभी कोटेदारों से सरकारी राशन की दुकानों पर ऐसे यूनिट धारकों के नाम की सूची चस्पा कराने का निर्देश दिया है।जो आधार से लिंक नहीं है। लोग सूची में नाम देखकर 25 अक्तूबर तक अपना आधार नंबर लिंक करा सकते हैं। यदि किसी के पास आधार नंबर नहीं है तो वह अपनी पहचान का कोई अन्य सबूत भी दे सकता है। लेकिन भविष्य में उसे आधार नंबर भी देना होगा।
---------
इनका कहना है
25 अक्तूबर तक जिन लोगों के आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक नहीं हो पाएंगे, उनके नाम राशनकार्ड से काट दिए जाएंगे। उन्हें सरकारी राशन भी नहीं मिलेगा। भविष्य में आधार नंबर लिंक कराने का मौका फिर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
सीमा सिंह, डीएसओ