{"_id":"67f579a1e534dce5b008ffb4","slug":"i-have-already-taken-poison-i-dont-know-what-will-happen-now-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-123972-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मैं तो जहर खा चुका हूं, क्या होगा, अब मुझे नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मैं तो जहर खा चुका हूं, क्या होगा, अब मुझे नहीं पता
Wed, 09 Apr 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
मैं तो जहर खा चुका हूं, अब क्या होगा मैं नहीं जानता हूं। सतीश राजपूत खत्म हो चुका है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में जैसे ही कोखराज पुलिस की नजर पड़ी एसओ फौरन हरकत में आ गए। किसी तरह युवक तक पहुंचे तो पता चला कि उसने मौसी के बेटे से मिले वीडियो को मजाक में अपलोड कर दिया था। पुलिस ने डांटने के बाद युवक को भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि इंस्टाग्राम की आईडी साइबर सेल की मदद से युवक का पूरा पता और मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया। फिर युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसके खोजबीन की। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड करने वाला युवक अपने घर में मिल गया।
आरोपी युवक ने पुलिस को अपना नाम सतीश राजपूत पुत्र रामचंद्र राजपूत निवासी सुजातपुर बम्हरौली बताया। उसने बताया कि वह बिसारा के रहने वाले अपने मौसी के बेटे अशोक कुमार द्वारा बनाए गए वीडियो को मजाक में अपनी आईडी से अपलोड कर दिया। उसे नहीं पता था कि इससे क्या होगा। युवक गांव में डीजे साउंड में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने युवक को नसीहत देते हुए भविष्य ऐसी की हरकत न करने पर पिता रामचंद्र को युवक को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -