{"_id":"5d49d8e38ebc3e6d22783d88","slug":"hundreds-of-buildings-built-on-52-bigha-pond-will-be-demolished-kaushambi-news-ald251550614","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 बीघा तालाब पर बने सैकड़ों भवन गिराए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 बीघा तालाब पर बने सैकड़ों भवन गिराए जाएंगे
विज्ञापन
Hundreds of buildings built on 52 bigha pond will be demolished
- फोटो : KAUSHAMBI
52 बीघा तालाब में बने सैकड़ों भवन गिराए जाएंगे
करारी के ऐतिहासिक बुल्ली तालाब पर कब्जे का मामला
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर ने शुरू कराई पैमाइश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी में करीब 52 बीघे के तालाब पर बनी सैकड़ों भवन जल्द ही ध्वस्त होंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सिटी ने तालाबी नंबर की भूमि की पैमाइश कराना शुरू कर दिया है। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
करारी नगर स्थित बुल्ली तालाब का ऐतिहासिक महत्व है। राजस्व रिकार्डों में इसका क्षेत्रफल आज भी 52 बीघा दर्ज है। हैरानी की बात है कि मौके पर तालाब एक बीघा भी नहीं बचा है। इसके लगभग पूरे भाग में कस्बाइयों ने कब्जा करके भवन निर्माण करा लिया है। कस्बे के ही लोगों ने पूर्व में कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी, लेकिन सत्ता के दबाव में अफसर कार्रवाई नहीं कर सके। अब सरकार बदलने के बाद फिर से शिकायती पत्रों के देने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी बीच करीब पांच दिन पहले जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की निगाह तिरछी हो गई। उन्होंने एसडीएम (उपजिलाधिकारी) मंझनपुर से तालाब के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद पैमाइश कराकर इसे कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने पांच लेखपालों की टीम लगाकर मंगलवार से पैमाइश कराने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पैमाइश में कम से कम हफ्ते भर का वक्त लगेगा। इसके बाद करारी में जेसीबी गरजेगी। तालाब तो कब्जा मुक्त होगा ही साथ में सैकड़ों कब्जेदार बेघर भी होंगे।
वहीं डीएम मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि ऐतिहासिक बुल्ली तालाब की पैमाइश कराई जा रही है। पैमाइश के बाद तालाब को कब्जामुक्त कराया जाएगा। बाद में इसका सौंदर्यीकरण भी होगा।