फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Hundred acres of wheat under water

पानी में डूब गई सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल

Wed, 10 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 10 Dec 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोरीपुर माइनर मंगलवार को अचानक ओवरफ्लो हो गई। इससे पचामा, बैरमपुर, कोरीपुर, निखोदा, डकशरीरा  आदि गांवों में सैकड़ों बीघा गेहूं, आलू, सरसों की फसल डूब गई। आरोप है कि सिल्ट सफाई के नाम पर महज खानपूर्ति के कारण नहर का पानी ओवरफ्लो हुआ है। किसानों ने इसकी जिलाधिकारी से शिकायत भी की। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


किशुनपुर पम्प कैनाल से कोरीपुर माइनर में पानी की आपूर्ति की जाती है। पचामा गांव के रूपेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, अजय कुमार, राधेश्याम सिंह, अजय कुमार, कोरीपुर के अवधेश कुमार, रामनरेश, जवाहरलाल, विजय कुमार आदि ने बताया कि मंगलवार को अचानक माइनर ओवरफ्लो हो गई। इससे कोरीपुर के रामलखन पांडेय, रामनेवाज, रामअक्षैवर सिंह, विजय कुमार, राधेश्याम, गिरधर सिंह, मान सिंह, गोपाल, मुन्ना सिंह आदि दर्जनों किसानों के सैकड़ों बीघा खेत में बोई गई गेहूं, आलू और सरसों की फसल डूब गई है।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि सिल्टसफाई के नाम पर सिंचाई विभाग के ठेकेदारों ने सिर्फ खानापूर्ति की है। इससे माइनर का पानी जगह-जगह रूक जाता है। इसी से माइनर ओवरफ्लो हो रही है। सिंचाई विभाग के अफसरों की मनमानी के कारण किसानों में आक्रोश है। किसानों ने इसकी जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में डीएम राजमणि यादव का कहना है कि नहरों के सिल्ट सफाई में लापरवाही की शिकायतें मिली हैं। एक-एक करके सभी माइनरों की जांच कराकर संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed