फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   household ashes from fire

Kaushambi News: आग से गृहस्थी राख

Tue, 08 Apr 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 08 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
household ashes from fire
कौशाम्बी कोतवाली के कोसम इनाम गांव में सोमवार दोपहर रहस्मय परिस्थितियों में एक छप्परनुमा घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक हजारों रुपये कीमती गृहस्थी जलकर जल चुकी थी।
विज्ञापन

कोसम इनाम गांव निवासी मो.रजा व उसका भाई मो. रईस किसानी करते हैं। सोमवार दोपहर दोनों अपने-अपने परिजनों के साथ दूसरे मकान में थे। इसी दौरान दोपहर तीन बजे अचानक उसके ताला बंद छप्परनुमा घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा।
विज्ञापन

सूचना फायर स्टेशन को दी गई। शोर सुन जुटे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार आग की जद में आने से गेहूं, चावल, बर्तन, कपड़ा समेत हजारों रुपये कीमती गृहस्थी जलकर राख हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आग से दो किसानों की फसल जली
तहसील के कूरामुरीदन गांव में सोमवार शाम चार बजे निहाल के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख गांव के लोग पहुंचे और पानी डालकर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की जद में आने से निहाल की एक बीघा गेहूं की फसल व पड़ोसी किसान सज्जन अली की 10 बिस्वा में तैयार सरसों की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसानों ने एसडीएम से फसल नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed