{"_id":"690af20adc3af4fa2f8f6d9951221aec","slug":"hollow-promises-of-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के वादे खोखले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के वादे खोखले
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
करारी/पिंडरा (कौशाम्बी)। यूपी की सरकार ने दो साल में जितने विकास कार्य किए हैं, उतना विकास देश के किसी भी अन्य राज्य में नहीं हुआ है। यह दावा शनिवार को मंझनपुर के अषाढ़ा गांव में आयोजित जनसभा में सपा के राज्यसभा सदस्य बाबू दर्शन सिंह यादव ने किया। इस दौरान जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर खोखले वादे करने का आरोप लगाया। वहीं कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
अखिलेश सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी 7 से 15 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी। शनिवार की इस कड़ी की पहली जनसभा मंझनपुर ब्लाक के अषाढ़ा गांव में हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे राज्यसभा सांसद बाबू दर्शन सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता आमजन को विकास देने की है। यही काम अखिलेश सरकार कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि पिछले दो साल में देश में सबसे ज्यादा विकास यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया है। कहा कि दुर्घटना बीमा राशि बढ़ाकर जहां सरकार ने पीड़ित परिवार को संबल देने की कोशिश की है। वहीं एंबुलेंस सेवा आमजन को नई जिंदगी देने वाली साबित हो रही है। इस दौरान उन्होंने जन-धन योजना पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले केंद्र सरकार ऐसा कुछ करे, जिससे गरीबों को पैसा मिले, तब तो बैंक में खाता खोलने वाली इस योजना का मतलब समझ में आता है।
विज्ञापन
जनसभा में पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार के साथ ही आयोजक आबिद मंजूर ने भी अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव, गुलाम हुसैन, साबिर सिद्दीकी, हाजी अवैस हसन, इजहार हुसैन, अजय पटेल, इरफान अहमद, राजू पासी आदि मौजूद रहे।