{"_id":"78114c0d0ee3e01998007647a4be1b78","slug":"hindi-films-have-also-knocked-ajay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी फिल्मों में भी अजय ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी फिल्मों में भी अजय ने दी दस्तक
श्रीप्रकाश/अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 13 Aug 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। वह खुद-ब-खुद अपनी मंजिल तलाश लेती है। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले कोई नहीं बल्कि सैनी स्थित वैदिक गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र रहे अजय आर्य हैं। कई टीवी सीरियल में काम करने के बाद वह हिंदी फिल्म में भी शानदार तरीके से दस्तक देने में कामयाब हो गए हैं। 21 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म मांझी में अजय एक डॉक्टर के रूप में अभिनय करते दिखेंगे।
सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले अजय आर्य छात्र जीवन से ही अपनी मेधा का लोहा मनवाते रहे हैं। इन्होंने कक्षा 6 से लेकर इंटर तक की पढ़ाई सैनी स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में रहकर पूरी की। इसके बाद इलाहाबाद चले गए। इलाहाबाद में अध्ययन के दौरान रंगमंच से जुड़ गए। वह 10 साल पहले अपने एक साथी के साथ फिल्म इंडस्ट्री जा पहुंचे। मायानगरी में किस्मत ने साथ दिया। लाइफ ओेके पर इंस्पेक्टर के साथ अन्य तमाम हिंदी सीरियल एवं विज्ञापन में काम कर नाम कमाया।
अमिताभ बच्चन के बाद एक्सिस बैेंक का विज्ञापन करने का भी उन्हें अवसर मिला। इसी तरह प्रधानमंत्री जनधन योजना का भी उन्होंने विज्ञापन किया। इसी के साथ अजय आर्य अपनी किस्मत हिंदी फिल्मों में भी आजमा रहे हैं। अजय बताते हैं कि 21 अगस्त को उनकी फिल्म मांझी रिलीज होने वाली है। केतन मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्हाेंने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई है। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। एक्टर अजय आर्य हिंदी फिल्म के जाने माने हीरो अक्षय कुमार के साथ फिल्म एयर लिफ्ट में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म की अधिकांश सूटिंग दुबई में पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
सिराथू। लगातार कामयाबी की मंजिल तय करने वाले एक्टर अजय आर्य संस्कार नहीं भूले हैं। वह मंगलवार को अपने गुरु डॉ. अशर्फी लाल शास्त्री से आशीर्वाद लेने सैनी पहुंचे। अजय को अपने घर पर देख डॉ. शास्त्री भाव विभोर हो उठे। उन्होंने शिष्य अजय को प्रतिदिन नई कामयाबी हासिल करने का आशीर्वाद दिया। अजय ने गुरुजी के घर परिवार एवं पुराने दोस्तों के साथ फोटो भी खिंचवाई।